एक्सप्लोरर

Upcoming Bikes: 2 से 4 लाख रुपये की प्राइस रेंज में जल्द आने वाली हैं ये नई बाइक, देखिए पूरी लिस्ट 

रॉयल एनफील्ड नई शॉटगन 650 भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह कंपनी के SG650 कॉन्सेप्ट बॉबर पर आधारित है जिसे 2021 EICMA मोटर शो में पेश किया गया था.

New Bikes Arriving: भारतीय बाजार में महंगी बाइक का बाजार पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है. जिस कारण क्वार्टर-लीटर और मिड वेट मोटरसाइकिलों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ऐसे में आज हम आपको आने वाली कुछ ऐसी नई मोटरसाइकिलों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कीमत 2 लाख से 4 लाख रुपये के बीच होगी.

टीवीएस अपाचे आरटीआर 310

टीवीएस मोटर कंपनी 6 सितंबर, 2023 को अपाचे स्ट्रीट 310 या अपाचे आरटीआर 310 नाम की एक नई एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च करने वाली है. यह अपाचे आरआर 310 का नेकेड वर्जन होगा. हाल ही में इसका टीजर जारी हुआ है, जिससे इसकी कुछ डिजाइन डिटेल्स का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसमें एक नॉन-एडजस्टेबल यूएसडी फ्रंट फोर्क और एक प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलने की संभावना है. इसमें एक 312.7cc, रिवर्स इनक्लाइंड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 34PS पॉवर और 27.3Nm टॉर्क जेनरेट करेगा. इसकी संभावित कीमत 2.5 लाख रुपये के आसपास होगी. 

केटीएम 390 ड्यूक

सितंबर 2023 के अंत तक केटीएम देश में न्यू जेनरेशन 390 ड्यूक लॉन्च करेगी. यह बिल्कुल नए स्टाइल के साथ आएगी, जिसमें बूमरैंग-आकार वाले डीआरएल के साथ नई एलईडी हेडलाइट, एक नया स्प्लिट सीट सेटअप, ओपन रियर सबफ्रेम, बड़ा फ्यूल टैंक और स्पोर्टी राइडिंग स्टांस मिलेगा. इसमें एक 399cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 44.25bhp और 39 Nm आउटपुट जेनरेट करेगा. इसकी संभावित कीमत 3.20 लाख रुपये होगी. 

अप्रिलिया 440

अप्रिलिया देश में केटीएम आरसी 390 और कावासाकी निंजा 400 को टक्कर देने के लिए एक नई स्पोर्ट बाइक पेश करने वाली है. इस फुली-फेयर्ड अप्रिलिया आरएस 440 को 7 सितंबर को पेश किया जाएगा. इसमें नया 440cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा. इसकी संभावित कीमत 3.50 से 4 लाख रुपये हो सकती है.

यामाहा R3 और MT-03

यामाहा इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले देश में अपनी लोकप्रिय YZF-R3 फुली-फेयर्ड और MT-04 नेकेड स्पोर्ट्सबाइक पेश करने वाली है. कुछ डीलरों ने पहले ही 5,000 रुपये की टोकन अमाउंट पर नए R3 के लिए प्री-बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है. दोनों में 321cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें  ब्रेकिंग के लिए 298mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसकी संभावित कीमत 3.50 से 4 लाख रुपये हो सकती है. 

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450

न्यू जेनरेशन हिमालयन 450 देश में 1 नवंबर, 2023 को लॉन्च होगी. इसमें एक लिक्विड-कूल्ड नया 450cc इंजन मिलेगा, जो 35bhp से 40bhp और 40Nm का आउटपुट जेनरेट करेगा. इस मोटरसाइकिल में एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम और यूएसडी फ्रंट फोर्क, दो एलईडी फ्लैशर के साथ एक थ्री-इन-वन टेल-लैंप सेटअप, एक बीट-लाइक फ्रंट गार्ड और एक बड़ी विंडस्क्रीन की सुविधा मिलेगा. इसकी संभावित कीमत - 2.5 लाख रुपये होगी.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

रॉयल एनफील्ड नई शॉटगन 650 भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह कंपनी के SG650 कॉन्सेप्ट बॉबर पर आधारित है जिसे 2021 EICMA मोटर शो में पेश किया गया था. इसमें 648cc, एयर/ऑयल कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा, जो 47bhp और 52Nm का आऊटपुट जेनरेट करेगा. ब्रेकिंग के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मिलेगा. इसकी संभावित कीमत 3.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, तो जानें डाउन पेमेंट और ईएमआई से जुड़ी सारी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget