एक्सप्लोरर

भारत में Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की एंट्री तय, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 जल्द लॉन्च करने वाली है. ये बाइक कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है.आइए विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं.

Royal Enfield Flying Flea C6: भारत की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल ब्रांड Royal Enfield अब इलेक्ट्रिक बाइक के सेगमेंट में उतरने जा रही है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 के लॉन्च की घोषणा कर दी है. यह बाइक जनवरी से मार्च 2026 के बीच भारत में लॉन्च होगी.

दरअसल, यह Royal Enfield की तकनीक और ट्रेडिशन का एक नया युग होगा, जहां पर क्लासिक स्टाइल और इलेक्ट्रिक पॉवर का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा.

 फ्लाइंग फ्ली C6 से ईवी लाइनअप की शुरुआत

Royal Enfield ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को "Flying Flea" नाम से एक नई सब-ब्रांड के तहत पेश किया है. Flying Flea C6 इस सीरीज की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी, और इसके बाद जल्द ही Flying Flea S6 को भी बाजार में लाया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये बाइक्स मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क से मिलेंगी या इनके लिए नई EV शोरूम्स खोले जाएंगे.

डिजाइन और टेक्नोलॉजी 

Flying Flea C6 को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस करते हुए खासतौर पर शहरी यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें Royal Enfield की ओर से विकसित किया गया इंटेलिजेंट व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) शामिल है, जो बाइक की थ्रॉटल, ब्रेकिंग और रीजनरेटिव ब्रेकिंग को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करता है. इस इलेक्ट्रिक बाइक में 5 प्रीसेट राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर्स ट्रैफिक, हाईवे या खराब सड़कों जैसी परिस्थितियों के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं. स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा के चलते बाइक को मोबाइल से ही अनलॉक और स्टार्ट किया जा सकता है, जिससे यह एक स्मार्ट बाइक बन जाती है. चार्जिंग के लिए इसमें तीन-पिन प्लग का सपोर्ट है, जिससे यह सामान्य घरेलू प्लग से ही आसानी से चार्ज हो सकती है और भारी-भरकम चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ती.

फीचर्स और परफॉर्मेंस 

बाइक में कॉर्नरिंग ABS, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, LED लाइट्स और एक फुली डिजिटल डिस्प्ले जैसे डिजिटल फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे एक टेक्नोलॉजिकल एडवांस्ड इलेक्ट्रिक बाइक बनाते हैं. Flying Flea C6 को खासतौर पर शहरों और मेट्रो सिटीज में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. इसका हल्का वजन, तेज परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी इसे अर्बन राइडर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनाते हैं. Royal Enfield का उद्देश्य है कि जैसे उसने क्लासिक बाइक्स में भरोसे और स्टाइल की पहचान बनाई है, वैसा ही प्रभाव वह इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में भी छोड़ सके.

Royal Enfield की EV पर फोकस

Flying Flea प्रोजेक्ट पर कंपनी ने 200 से अधिक इंजीनियर तैनात किए हैं और अब तक 45 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए जा चुके हैं. Royal Enfield ने पहली बार 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट्स की वार्षिक बिक्री का रिकॉर्ड भी पार किया है.

आगे की योजना क्या है?

Flying Flea C6 के बाद कंपनी जल्द ही Flying Flea S6 को लॉन्च करेगी. यह पूरी सीरीज ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की जा रही है. इसका मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Ola, Ather और Ultraviolette जैसी इलेक्ट्रिक बाइक ब्रांड्स से होगा.

ये भी पढ़ें: Jaguar टाइप 00 की EV कॉन्सेप्ट कार भारत में एंट्री के लिए तैयार, अगले महीने होगी पेश, जानें फीचर्स और रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget