एक्सप्लोरर

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन 450 से उठाया पर्दा, अगले सप्ताह होगी लॉन्च 

फुल-एलईडी हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स के साथ नई हिमालयन 450 रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा फीचर वाली मोटरसाइकिल है.

Royal Enfield Himalayan 450 Specifications: रॉयल एनफील्ड ने आधिकारिक तौर पर आगामी हिमालयन 450 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है, जो पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर काफी चर्चा में है. इस नई एडवेंचर बाइक की कीमतों की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी. इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले चलिए नए हिमालयन 450 के कुछ प्रमुख स्पेक्स पर नजर डालते हैं.

वेरिएंट और रंग विकल्प

रॉयल एनफील्ड, नई हिमालयन को तीन वेरिएंट्स- बेस, पास और समिट में लॉन्च करेगी. बेस ट्रिम सिंगल काज़ा ब्राउन शेड में, जबकि मिड-स्पेक पास वेरिएंट स्लेट हिमालयन साल्ट और स्लेट पॉपी ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगी. वहीं टॉप-स्पेक समिट ट्रिम को दो रंगों- हेनले ब्लैक और कामेट व्हाइट में पेश किया जाएगा.

इंजन

नई हिमालयन 450 को पॉवर देने के लिए एक बिल्कुल नया 452cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह नया शेरपा 450 इंजन 8,000 आरपीएम पर 40 पीएस की पावर और 6,500 आरपीएम पर 40 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के जरिए नए 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की अंडरपिनिंग एक नया स्टील ट्विन-स्पर ट्यूबलर फ्रेम है जिसमें ट्विन-साइड स्विंगआर्म है जो नए शोवा-सोर्स्ड सस्पेंशन सेटअप के साथ आता है. इसमें 43 मिमी अपसाइड डाउन फोर्क्स और एक लिंक टाइप रियर मोनोशॉक सस्पेंशन है. ब्रेकिंग के लिए बड़े 320 मिमी फ्रंट और 270 मिमी रियर रोटर्स दिए गए हैं. नया हिमालयन 21 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर वायर-स्पोक व्हील के साथ आता है, जो ड्यूल पर्पस वाले ट्यूबलेस टायर से लैस है.

डाइमेंशन 

हिमालयन के नए मॉडल में तीन सीटिंग पोजीशनिंग का विकल्प मिलता है, जिसमें एक स्टैंडर्ड सीट ऊंचाई 825 मिमी, एक कम सीट ऊंचाई 825 मिमी और एक लंबी सीट ऊंचाई 845 मिमी शामिल है. इसके अलावा एक रैली किट के साथ इसकी सीट की ऊंचाई 855 मिमी तक बढ़ सकती है. व्हीलबेस और ग्राउंड क्लीयरेंस को क्रमशः 45 मिमी और 10 मिमी बढ़ाया गया है, जबकि इसका कर्ब वेट 3 किलो कम हो गया है.

स्पेसिफिकेशन 

फुल-एलईडी हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स के साथ नई हिमालयन 450 रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा फीचर वाली मोटरसाइकिल है. हालांकि, इसका सबसे बड़ा आकर्षण फुल डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जो गूगल मैप्स से लैस इन-बिल्ट नेविगेशन, ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और म्यूजिक प्लेबैक जैसे फीचर्स से लैस है. अन्य सुविधाओं में सी-टाइप यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, दो राइड मोड- परफॉर्मेंस और इको के साथ राइड बाय वायर और स्विचेबल रियर एबीएस दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें :- जानिए कैसे काम करता है आपकी कार का एयर प्यूरीफायर, सांस संबंधी रोगों से बचाने में है मददगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget