एक्सप्लोरर

कई नए मॉडल्स के साथ फिर होगी रॉयल एनफील्ड की एंट्री, जानें कौन-कौन सी बाइक्स हैं लाइनअप में

Royal Enfield Upcoming Models: रॉयल एनफील्ड जल्द ही मार्केट में नए 350cc, 450cc और 750cc मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 भी 2026 में आ सकती है.

Royal Enfield Upcoming Models: भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) एक बार फिर मोटरसाइकिल प्रेमियों को खुश करने के लिए तैयार है. अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की नई बाइक का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है.

आने वाले महीनों में कंपनी कई सेगमेंट में नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है-जिनमें 350cc से लेकर 750cc और इलेक्ट्रिक सेगमेंट तक की रेंज शामिल है.

कंपनी की रणनीति

रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल Classic 350 और Hunter 350 जैसे लोकप्रिय मॉडल्स को अपडेट किया था, साथ ही Goa Edition Classic 350 को भी बाजार में पेश किया था. अब कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और विस्तार देने की योजना बना रही है. बता दें कि 350cc रेंज में कंपनी Bullet 350 और Meteor 350 जैसे मौजूदा मॉडल्स को हल्के-फुल्के अपडेट्स के साथ पेश करेगी. 450cc सेगमेंट में Gurkha 450 और Guerrilla 450 जैसे नए मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा, जो इस कैटेगरी में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेंगे. वहीं, 650 से 750cc प्रीमियम सेगमेंट में भी रॉयल एनफील्ड नई बाइक्स पेश करने की तैयारी में है, ताकि इस रेंज में ग्राहकों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें.

Flying Flea C6 की होगी एंट्री

रॉयल एनफील्ड सिर्फ फ्यूल-इंजन बाइक पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कदम रखने की तैयारी में है. कंपनी की पहली ई-बाइक Flying Flea C6 साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है. यह बाइक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में कंपनी का पहला बड़ा कदम होगी और रॉयल एनफील्ड को फ्यूचर-रेडी ब्रांड की छवि देगा.

Royal Enfield की EV पर फोकस

Flying Flea प्रोजेक्ट पर कंपनी ने 200 से अधिक इंजीनियर तैनात किए हैं और अब तक 45 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए जा चुके हैं. Royal Enfield ने पहली बार 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट्स की वार्षिक बिक्री का रिकॉर्ड भी पार किया है.

गुरिल्ला 450 कैफे रेसर और 750cc GT-R भी लाइन में

खबर है कि कंपनी Guerrilla 450 का एक नया कैफे रेसर वर्जन भी तैयार कर रही है, जिसे 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा रॉयल एनफील्ड 750cc सेगमेंट में भी धमाकेदार एंट्री करने वाली है, जहां पहला मॉडल Continental GT-R हो सकता है. यह बाइक स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में कंपनी के लिए नया मील का पत्थर साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की नई हाइब्रिड बाइक की होने जा रही एंट्री, कम कीमत में मिलेगा हाई माइलेज और इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget