एक्सप्लोरर

Rolls Royce से लेकर Lamborghini-Ferrari तक, यहां सड़कों पर यूं ही छोड़ देते हैं लोग, जानें क्यों?

Abandoned Cars: भारत में जहां फेरारी, लैम्बोर्गिनी, पोर्श, बेंटले जैसी कारें खरीदना किसी सपने से कम नहीं हैं वहीं दूसरी ओर एक जगह ऐसी है कि लोग ये गाड़ियां सड़कों पर छोड़कर चले जाते हैं.

भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लग्जरी कारों को पसंद करने वाले लोगों की तादाद काफी बड़ी है. अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां लोग रोल्स-रॉयस और लैम्बोर्गिनी जैसी कारों को चलाकर सड़क पर ऐसे ही छोड़ जाते हैं. जी हां, सुनने में यह थोड़ा-सा अजीब लग रहा है, लेकिन यह सच है.

दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में सुपरकारें इतनी आम हैं कि लोग इन्हें सड़कों पर ऐसे ही छोड़कर चले जाते हैं. भारत में जहां फेरारी, लैम्बोर्गिनी, पोर्श, बेंटले जैसी कारें खरीदना किसी सपने से कम नहीं हैं वहीं दूसरी ओर दुबई के लोगों के लिए यह कारें होना एक आम बात है. 

क्या है इसके पीछे वजह? 

लोगों का दुबई में सुपरकार को सड़क पर छोड़ने का पहला कारण फाइनेंशियल क्राइसिस है. कभी-कभार ऐसा होता है कि लोग दुबई में अपना करियर बनाने के लिए आते हैं और बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो ऊंचाईयों पर पहुंच पाते हैं.

बाकी लोग ऐसे होते हैं जो यहां आकर अपनी ड्रीम कार तो खरीद लेते हैं लेकिन वो बाकी के पैसे चुका नहीं पाते हैं. यही वजह है कि वो अपनी कार को सड़कों पर छोड़कर जेल जाने से बचने के लिए दुबई छोड़कर भाग जाते हैं. इनमें विदेशी भी शामिल होते हैं जिन्हें यहां पर अच्छा-खासा पैकेज मिलता है. यही वजह है कि वो लग्जरी कार खरीद लेते हैं और बाद में उनके खर्चे बढ़ जाने के बाद वो कर्जदार हो जाते हैं. 

जो कारें छोड़ी हुई होती हैं उनमें ज्यादातर फाइनेंस होती हैं, यानी जिनके चेक बाउंस होते हैं और वे इन्हें लावारिस छोड़कर चले जाते हैं. इतना ही नहीं कई कारें ऐसी हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुए होते हैं. 

दूसरा कारण दुबई का लीगल सिस्टम है जो कि शरिया कानून है. शरिया कानून के हिसाब से दिवालिया होने या कर्ज न चुका पाने वाले को कड़ी सजा दी जाती है. यही वजह है कि लोग इस सजा से बचने के लिए महंगी कारों को कहीं भी खड़ी कर देश छोड़कर भाग जाते हैं. यह ट्रेंड दुबई में साल 2009 के बाद से देखा जा रहा है. 

क्या इन सुपरकारों को खरीदा जा सकता है?

अब बात करते हैं कि क्या इन छोड़ी हुई कारों को खरीदा जा सकता है? जी हां, बिल्कुल खरीदा जा सकता है, लेकिन इसका प्रोसेस थोड़ा सा कॉम्पलिकेटेड जरूर है और इसमें लीगल प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है. 

सड़क पर इन छोड़ी हुई कारों से निपटने के लिए पुलिस इनकी नीलामी कराती है. इसे दुनिया की सबसे महंगी 'स्पेशल सुपरकार पुलिस सेल' भी कहा जाता है. इसके अलावा खरीदार अपनी मर्जी की छोड़ी हुई कार खरीदने के लिए डीलर से संपर्क कर बोली लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

स्कॉटलैंड के इस खिलाड़ी ने मारा तूफानी छक्का, टूट गया मर्सिडीज का शीशा, वीडियो वायरल 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव के कच्चे रास्तों के लिए कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर? ये किफायती नाम आपके लिए जानना जरूरी
गांव के कच्चे रास्तों के लिए कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर? ये किफायती नाम आपके लिए जानना जरूरी
Nexon और Fronx को टक्कर देती है ये बजट SUV, कम कीमत में मिलते हैं 6 एयरबैग, जानें फीचर्स
Nexon और Fronx को टक्कर देती है ये बजट SUV, कम कीमत में मिलते हैं 6 एयरबैग, जानें फीचर्स
First Car Buying Tips: पहली कार लेने से पहले इन गलतियों से बचें, नहीं जानेंगे तो हो सकता है भारी नुकसान
First Car Buying Tips: पहली कार लेने से पहले इन गलतियों से बचें, नहीं जानेंगे तो हो सकता है भारी नुकसान
Traffic Challan माफ करवाने का मौका! इस दिन लगेगी Lok Adalat, जानें कैसे करें आवेदन
Traffic Challan माफ करवाने का मौका! इस दिन लगेगी Lok Adalat, जानें कैसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget