एक्सप्लोरर

टेस्टिंग के दौरान फिर नजर आई Renault Triber Facelift, जानें कब होगी भारत में लॉन्च?

Renault Triber Facelift: रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर देखा गया है. आइए जानें इस नई 7-सीटर एमपीवी में क्या बदलाव होंगे, इंजन डिटेल्स और भारतीय बाजार में कब लॉन्‍च किया जाएगा.

Renault Triber Facelift: भारतीय बाजार में रेनो कई अलग-अलग सेगमेंट में अपनी गाड़ियां बेच रही है. अब कंपनी जल्द ही अपनी बजट एमपीवी Renault Triber Facelift को लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार को हाल ही में एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है.

आइए जानते हैं कि इस नई ट्राइबर फेसलिफ्ट से जुड़ी अब तक क्या जानकारी सामने आई है और इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है.

एक्सटीरियर में हो सकता है कई बदलाव

Renault Triber Facelift की हाल ही में सामने आई स्पाई इमेजेस से यह साफ हो गया है कि कंपनी इसके डिजाइन को नया और अधिक आकर्षक बनाने पर काम कर रही है. कार को पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन इसके फ्रंट फेस में किए गए बदलावों की झलक दिखाई दी. इसमें नई हेडलाइट डिजाइन, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, और नए डिजाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, टेल लाइट्स में भी कुछ स्टाइलिंग ट्वीक्स किए गए हैं. ये बदलाव खासकर युवाओं और फैमिली खरीदारों को अट्रैक्ट करने के लिए किए जा रहे हैं.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी फीचर्स 

Renault Triber Facelift के इंटीरियर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके केबिन में भी कई अहम बदलाव होंगे. इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम, वायरलेस कनेक्टिविटी फीचर्स और नए USB पोर्ट्स जैसे अपग्रेड्स शामिल हो सकते हैं. साथ ही, इसकी फ्लेक्सिबल सीटिंग और बड़े बूट स्पेस को बेहतर बनाने के लिए सीटिंग ऑप्शन में भी कुछ नए फीचर्स जुड़ सकते हैं. ये सभी बदलाव इसे एक मॉडर्न फैमिली एमपीवी में बदल सकते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस 

जहां डिजाइन और फीचर्स में बदलाव की बात हो रही है, वहीं इंजन के मामले में Renault Triber Facelift में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा. इसमें पहले की तरह ही 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 72 bhp की पावर जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. साथ ही, CNG वेरिएंट भी उपलब्ध रहेगा. यह इंजन डेली यूज की अर्बन ड्राइविंग और occasional हाईवे ट्रिप्स के लिए बेहतर माना जाता है.

लॉन्च टाइमलाइन 

Renault की ओर से अभी तक Triber Facelift की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2024 के अंत या फिर 2025 की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. इसके "Make in India" प्लान को देखते हुए उम्मीद है कि इसकी कीमत भी वर्तमान मॉडल की तरह ही कंपीटीटर रखी जाएगी, ताकि यह एक बार फिर बजट MPV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना सके.

ये भी पढ़ें: पैरालंपिक स्टार शीतल देवी ने पैरों से चलाई Mahindra Scorpio, जानिए इस गाड़ी की क्या है खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
करोलबाग से Modify करवाई कार, अब आ रही दिक्कत, यहां कर सकते हैं शिकायत
करोलबाग से Modify करवाई कार, अब आ रही दिक्कत, यहां कर सकते हैं शिकायत

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget