एक्सप्लोरर

Renault Triber: अर्टिगा को टक्कर देने वाली रेनो की इस कार को क्रैश टेस्ट में मिले 2 स्टार, मिलते हैं ये फीचर्स

ग्लोबल एनसीएपी ने यह क्रैश टेस्ट सेफर्स कार ऑफ अफ्रीका कैंपेन के तहत किया है. रेनो ट्राइबर को इस चाइल्ड और एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 2 स्टार मिले हैं.

Renault Triber: कार निर्माता कंपनी रेनो (Renault) देश में अपनी बेहतरीन गाड़ियों के लिए जानी जाती है. रेनो ट्राइबर कंपनी की एक बेहतरीन एमपीवी मानी जाती है. हालही में हुए ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) द्वारा क्रैश टेस्ट में रेनो ट्राइबर को 2 स्टार मिले हैं. वहीं मारुति सुजुकी अर्टिगा को 1 ही स्टार सेफ्टी रेटिंग मिले हैं. रेनो ट्राइबर में कंपनी ने कई सेफ्टी फीचर्स भी प्रदान कराए हैं.

ग्लोबल एनसीएपी में रेनो ट्राइबर का प्रदर्शन

ग्लोबल एनसीएपी ने यह क्रैश टेस्ट सेफर्स कार ऑफ अफ्रीका कैंपेन के तहत किया है. रेनो ट्राइबर को इस चाइल्ड और एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 2 स्टार मिले हैं. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कार को 34 में से 22.29 अंक मिले हैं. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कार को 49 में 19.99 अंक प्राप्त हुए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार रेनो ट्राइबर में ड्राइवर और पैसेंजर के हैड और गर्दन के लिए जो सेफ्टी प्रदान की गई है वो बेहतरीन है. वहीं ड्राइवर के सीने की सेफ्टी साइड और फ्रंट दोनो ओर से काफी कम आंकी गई हैं.

नहीं मिलते साइड एयरबैग

ग्लोबल एनसीएपी के रिपोर्ट के अनुसार रेनो ट्राइबर का स्ट्रक्चर काफी बढ़िया है. लेकिन कंपनी इसमें साइड एयरबैग नहीं ऑफर करती है. साथ ही इसमें ESC भी स्टैंडर्ड तौर पर नहीं दिया गया है. इसके अलावा कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज भी मौजूद नहीं है.

मिलते हैं ये फीचर्स

रेनो ट्राइबर में कंपनी ने 4 एयरबैग दिया है. हालांकि इसके नीचे वाले वेरिएंट्स में दो ही एयरबैग मिलते हैं. साथ ही इसमें एबीएस के साथ ईबीडी भी दिया हुआ है. रेनो ट्राइबर में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलीटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ हिल असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेनो ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 8.97 लाख रुपये तक जाती है. वहीं बाजार में ये कार मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) और किआ कैरेंस (Kia Carens) जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Honda की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा, 500 किमी की रेंज के साथ टेस्ला को देगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget