एक्सप्लोरर

कार में बैक सीट पर बेल्ट लगाना होगा जरूरी, न लगाने पर बजेगा अलार्म, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Rear Seat Belt Rule: सड़क परिवहन मंत्रालय जल्द ही कार में पीछे बैठने वालों के लिए सीट लगाना अनिवार्य करने जा रहा है. सीट बेल्ट न लगाने पर 1000 रुपये फाइन भी देना पड़ सकता है.

Rear Seat Belt Rule: भारत सरकार जल्द ही कार में पीछे बैठने वालों के लिए नया नोटिफिकेशन ला सकती है. अब बैक सीट पर बैठने वालों को भी सेफ्टी बेल्ट लगा ना ही होगा. सीट बेल्ट न लगाने पर गाड़ी में अलार्म बजेगा. साथ ही जुर्माने का प्रावधान भी किया जाएगा. सरकार बैक सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य करने वाली है. पिछले साल इसे लेकर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ था. अब सरकार इसे लागू करने जा रही है. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया जा रहा है.

जल्द आएगा नया नोटिफिकेशन

देश में होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन मंत्रालय जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. पहले ड्राफ्ट नोटिफिकेशन सितंबर, 2023 में आया था. इसमें लोगों को सुझाव और आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी समय दिया गया था. अब सरकार पीछे बैठने वालों यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य करने वाली है. कार में आगे बैठने वालों के सीट बेल्ट न पहनने पर अलार्म बजता है. इसी तरह बैक सीट पर सीट बेल्ट न पहनने वालों के लिए अलार्म बजा करेगा. सरकार कार निर्माता कंपनियों को गाड़ी में ये अलार्म इंस्टॉल करने के लिए 6 महीने का वक्त दे सकती है.

साइरस मिस्त्री की मौत के बाद सरकार का सख्त कदम

साल 2023 में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में ये हादसा हुआ था. साइरस मिस्त्री हादसे के समय बैक सीट पर बैठे हुए थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. पीछे की सीट पर उनके साथ बैठे जहांगीर पंडोले की भी इसी हादसे में मौत हो गई. इन दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. कार चला रहीं अनहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस (60) इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

रियर सीट बेल्ट न लगाने पर लगेगा फाइन

नियम के लागू होने के बाद अगर कार में पीछे बैठा व्यक्ति सीट बेल्ट नहीं लगाता है तो सरकार इस पर 1000 रुपये का फाइन लगा सकती है. लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार रियर सीट बेल्ट लगाना भी अनिवार्य करने जा रही है. मोटर व्हीकल एक्ट में 1000 रुपये के फाइन को जोड़ दिया गया है.

ये भी पढ़ें

10 लाख रुपये की रेंज में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ खरीदें, मारुति सुजुकी की ये शानदार कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget