एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Bike Riding: होके KTM 390 बाइक पर सवार, लेके नया अवतार... पहाड़ों में चले अब राहुल गांधी

केटीएम ड्यूक 390 से दो-दो हाथ करने वाली बाइक्स में रॉयल एनफील्ड हिमालयन, रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, टीवीएस अपाचे आरआर 310 और बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर जैसी बाइक शामिल हैं.

KTM Duke 390 Bike: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार देश भर में भ्रमण करने में लगे हुए हैं, कभी देश के इस कोने में, तो कभी उस कोने में होने की जानकारी मिलती रहती है. लेकिन कुछ घंटो पहले ही राहुल गांधी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट की गयी, जिसमें वो एक शानदार स्पोर्ट बाइक के साथ बाइक राइडर के रूप में नजर आ रहे हैं और पोस्ट पर लिखा हुआ हम अपने पैंगोंग लेक के रास्ते पर हैं, जिसे मेरे पिता इस दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बताया करते थे.

केटीएम ड्यूक 390

राहुल गांधी कुछ समय पहले ही जब कुछ बाइक मैकेनिक से मिले थे, तब उन्होंने इस बात का जिक्र किया था. कि उनके पास एक केटीएम ड्यूक 390 बाइक है. लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते वे इसका यूज नहीं कर पाते. लेकिन अब कुछ समय बाद ही वे अपनी इस बाइक से लद्दाख के सफर पर हैं, जिसकी जानकारी खुद उनके अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट कर दी गयी है.

केटीएम ड्यूक 390 कीमत

कम्पनी अपनी इस बाइक की बिक्री 2.96 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर करती है. वहीं इसके वेरिएंट की बात करें, तो ये केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है. जोकि बीएस6 मानक के साथ आती है.

केटीएम ड्यूक 390 इंजन

इस बाइक को स्प्लिट-ट्रेलिस फ्रेम (ट्यूब्युलर) पर तैयार किया गया है. इसमें 373.27 CC का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड DOHC-Fi (फ्यूल इंजेक्शन) इंजन मिलता है, जो 43.5 PS की अधिकतम पावर और 37 NM का पीक टॉर्क देता है. इस बाइक का कर्ब वेट 171 किग्रा और इसकी फ्यूल टैंक केपेसिटी 13.4L है.

केटीएम ड्यूक 390 सस्पेंशन और ब्रैकिंग सिस्टम

केटीएम की स्पोर्ट्स नेकेड बाइक के अगले पहिये पर 43 mm डायमीटर वाले WTP अपैक्स यूएसडी फोर्क सस्पेंशन, जबकि पिछले पहिये पर इसमें 10-स्टेप एडजस्टेबल WTP अपैक्स मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं. बेहतर ब्रैकिंग के लिए इसके अगले पहिये पर रेडियली माउंटेड कैलिपर्स के साथ 320 mm डिस्क ब्रेक्स और पिछले पहिये पर इसमें फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ 230 mm डिस्क ब्रेक्स मौजूद हैं.

केटीएम ड्यूक 390 फीचर

इस बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें फुल स्प्लिट LED हेडलैंप, क्विकशिफ्टर+, सुपर मोटो ABS, TFT डैश डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्प्लिट सीट, डिजिटल क्लॉक, लो फ्यूल इंडिकेटर, लो बैटरी इंडिकेटर, LED हेडलाइट व टेललाइट, LED टर्न सिग्नल लैंप देखने को मिलते हैं.

इन बाइक से होता है मुकाबला

केटीएम ड्यूक 390 से दो-दो हाथ करने वाली बाइक्स में रॉयल एनफील्ड हिमालयन, रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, टीवीएस अपाचे आरआर 310 और बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर जैसी बाइक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Kia Seltos Facelift: एक महीने से भी कम समय में 31 हजार के पार हुई नई किआ सेल्टोस की बुकिंग, 10.89 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget