एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान सीजफायर के हीरो शेख तमीम के पास है शाही कारों का खजाना, जानें क्या है खासियत

Sheikh Tamim Car Collections: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी दुनिया के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं. वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और सुपरकार कलेक्शन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं.

Sheikh Tamim Car Collections: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को शांत करने में कतर की बड़ी भूमिका रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने ईरान को सीजफायर के लिए मनाया.

कतर के अमीर शेख तमीम दुनिया के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं, वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और सुपरकार कलेक्शन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. उनके पास कई दुर्लभ और हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार्स हैं जो ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए किसी सपने से कम नहीं हैं.

शेख तमीम का लग्जरी कार कलेक्शन

1. Bugatti Divo

Bugatti Divo एक हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार है जिसमें 8.0 लीटर का क्वाड-टर्बो W16 इंजन लगा है, जो 1500 पीएस की जबरदस्त ताकत पैदा करता है. इसकी टॉप स्पीड 380 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.4 सेकंड में पकड़ लेती है. यह कार केवल 40 यूनिट्स में बनी है और इसका डिजाइन पूरी तरह से रेसिंग और एयरोडायनामिक स्टाइल पर आधारित है.

2. Bugatti Veyron

Bugatti Veyron भी 8.0 लीटर क्वाड-टर्बो W16 इंजन के साथ आती है, जो 1001 पीएस की पावर देती है. इसकी अधिकतम गति 407 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ सकती है. यह कार ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है.

3. Bugatti Chiron 

Bugatti Chiron में भी वही 8.0 लीटर क्वाड-टर्बो W16 इंजन दिया गया है, जो 1500 पीएस की पावर देता है. इसकी टॉप स्पीड 420 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक है और यह केवल 2.4 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है. कार के अंदर प्रीमियम डिजिटल डिस्प्ले और फर्स्ट क्लास लक्जरी इंटीरियर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

4. LaFerrari Aperta

LaFerrari Aperta एक हाई-टेक हाइब्रिड सुपरकार है जिसमें 6.3 लीटर का V12 इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर है. यह कार कुल 963 पीएस की पावर जनरेट करती है. इसकी अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा है और यह 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी सबसे खास बात-खुली छत का डिजाइन और F1 रेसिंग से प्रेरित टेक्नोलॉजी है.

5. Lamborghini Centenario

Lamborghini Centenario एक लिमिटेड एडिशन सुपरकार है जिसमें 6.5 लीटर का V12 इंजन लगा है, जो 770 पीएस की पावर देता है. यह कार 2.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है. इसकी बॉडी पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बनी है और इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग की सुविधा भी मिलती है.

6. Mercedes-AMG G63 6x6

Mercedes-AMG G63 6x6 एक विशाल और दमदार SUV है, जिसमें 5.5 लीटर का बिटर्बो V8 इंजन लगाया गया है. यह इंजन 544 पीएस की ताकत देता है और 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 7.8 सेकंड में हासिल कर सकता है. इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. खास बात यह है कि इसमें 6 पहिए हैं और यह SUV ऑफ-रोड सस्पेंशन और बेहद लग्जरी इंटीरियर के लिए जानी जाती है.

7. Rolls-Royce Phantom

Rolls-Royce Phantom एक अल्ट्रा-लक्सरी सेडान है, जिसमें 6.75 लीटर का V12 इंजन दिया गया है जो 563 पीएस की पावर देता है. यह कार 5.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसका इंटीरियर पूरी तरह से हैंडमेड होता है और इसमें "स्टारी रूफ" जैसी अनोखी और शाही सुविधाएं मौजूद होती हैं.

ये भी पढ़ें:- Best Family Cars Under 10 Lakh: फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये अफॉर्डेबल कारें, आपके लिए कौन-सी रहेगी फिट? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
5 हजार की डाउन पेमेंट पर Classic 350 खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
5 हजार की डाउन पेमेंट पर Classic 350 खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
कैसा होगा Mahindra Scorpio N का नया अवतार? अगले महीने होगी लॉन्च
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget