एक्सप्लोरर

कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का है प्लान? जानिये सबसे ज्यादा माइलेज वाली एसयूवी कौन सी है

नई कार खरीदने वाले लोग आजकल सबसे ज्यादा सब कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीद रहे हैं. स्टाइलिश स्पोर्टी लुक, एडवांस फीचर, ज्यादा ग्राउंड क्लीरेंस और बहुत महंगी ना होने की वजह से कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें यंग जेनेरेशन को बहुत पसंद आ रही है. इतने सारे बेनिफिट के बाद इन कारों में माइलेज भी अच्छा है जिसके चलते इनकी डिमांड खूब बढ़ रही है.

एसयूवी कारों की डिमांड इंडिया में लगातार बढ़ रही है. और इस सेगमेंट में खास तौर पर लोगों को सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ज्यादा पसंद आ रही है. ये कारें प्रीमियम और कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना में सस्ती है लेकिन लुक इनका स्पोर्ट्स वाला है और फीचर्स भी एडवांस हैं. कॉम्पैक्ट एसयूवी पसंद करने के पीछ एक और वजह है वो है इनका माइलेज. ये कारें पेट्रोल इंजन से साथ 17-18 किलोमीटर और डीज़ल इंजन के साथ 23 किलोमीटर तक का माइलेज दे रही हैं. आपको बताते हैं सब इंडियन मार्केट में कौन सी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी दे रही है कितना माइलेज?

हुंडई वेन्यू

माइलेज के मामले में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी जो सबसे ज्यादा माइलेज देती है उसमें हुंडई की वेन्यू है. इंडियन मार्केट में ये कार 2019 में लॉन्च हुई थी. वेन्यू का पेट्रोल मॉडल 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन में 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज आ जाता है. हुंडई की क्रेटा भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. क्रेटा का पेट्रोल मॉडल 17  किलोमीटर प्रति लीटर और डीज़ल इंजन में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है

होंडा WR-V 

सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में जापान की फेमस कार कंपनी होंडा की WR-V भी अच्छा माइलेज देती है. होंडा WR-V कार का पेट्रोल इंजन 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है

फोर्ड इको स्पोर्ट्स

अमेरिका की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी की कार फोर्ड इको स्पोर्ट्स भी इंडिया में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की रेंज में अच्छा ऑप्शन है. इस कार के साथ बड़े ब्रांड का नाम जुड़ा है साथ ही इसका माइलेज भी अच्छा है. फोर्ड इको स्पोर्ट्स का पेट्रोल मॉडल 15 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल मॉडल में 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आता है

टाटा नेक्सन

इंडियन ब्रांड होने के साथ टाटा की नेक्सन माइलेज में भी अच्छी है इसलिये इंडियन कस्टमर्स को काफी पसंद आ रही है. टाटा की नेक्सन कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. टाटा की हैरियर भी एसयूवी सेगमेंट में बहुत पॉपुलर हो रही है और ये मार्केट में डीज़ल इंजन के साथ मिल रही है. डीज़ल इंजन में अगर माइलेज की बात करें तो ये 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

किआ सोनेट

इंडियन मार्केट में हाल में साउथ कोरियन कंपनी किआ ने एंट्री ली है. किआ सेल्टॉस भी टॉप सेलिंग एसयूवी में शामिल है. किआ सेल्टॉस का पेट्रोल इंजन वाला मॉडल  16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है. इसके बाद किआ ने एक और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट लॉन्च की है. ये दोनों कारें कस्टमर्स को बहुत पसंद आ रही है. कार के लुक और फीचर्स की वजह से ये कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी डिमांड में हैं. किआ सोनेट के माइलेज की बात करें तो इसके लगभग सभी मॉडल 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है.

मारुति की विटावा ब्रेजा

अपने देश की कार की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुज़ुकी की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी अच्छी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है. ब्रेजा कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रही है और ये कार गियरबॉक्स के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है और ऑटोमैटिक मॉडल 18 से 19 किलोमीटर का माइलेज दे रही है

महिंद्रा की XUV 300

इंडियन कार कंपनी महिंद्रा की सब कॉम्पैक्ट कार XUV 300 भी माइलेज के हिसाब से अच्छी कार है . इंडियल कंपनी होने की वजह से लोगों को इस पर भरोसा भी है. अगर माइलेज की बात करें तो ये कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget