एक्सप्लोरर

इस फेस्टिव सीजन में बाइक खरीदने का बना रहे हैं प्लान, ये 5 बाइक हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन

त्यौहारों का सीजन में रिकॉर्ड संख्या में नई बाइक के सेल होने की उम्मीद है. कोरोना संकट ने बहुत लोगों को सार्वजनिक परिवहन से दूरी बनाने पर मजूबर कर दिया है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि नई बाइकों की बिक्री बढ़ेगी.

नई दिल्लीः भारत में त्यौहारों का सीजन नजदीक आ रहा है. ऐसे में हर कोई अपनी पसंदीदा चीज खरीदने के लिए उत्सुक है. वहीं कोरोना संकट की वजह से सेलीब्रेशन बहुत कम होगा. लेकिन बाइक मार्केट में रिकॉर्ड संख्या में नई बाइक के सेल होने की उम्मीद है. कोरोना संकट ने बहुत लोगों को सार्वजनिक परिवहन से दूरी बनाने पर मजूबर कर दिया है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि नई बाइकों की बिक्री बढ़ेगी. हम आपको पांच नई बाइकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको फेस्टिव सीजन में अपने घर लाना चाहिए.

TVS Apache RTR 160 4V

TVS Apache RTR का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खूबी है. इसमें लगा डिजिटल स्पीडोमीटर कई तरफ की जानकारियों से लैस है. यूथ के बीच यह बाइक काफी पॉपुलर है. इंजन की बात करें तो TVS Apache RTR 160 4V में 159.7 cc, का इंजन लगा है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसके अलावा यह इंजन 15.8 bhp की पावर और 14.12 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कीमत की बात करें तो फ्रंट डिस्क के साथ रियर ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,04,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रुये है जबकि डुअल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,07,050 रुपये है.

Bajaj Dominar 250

Dominar 250 में डोमिनार 400 बाइक इंस्पायर्ड स्टायलिंग का इस्तेमाल होता रहेगा. ये बाइक फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पिल्ट सीट्स और ट्विन-पॉड एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स से लैस है. सस्पेंशन ड्यूटी के लिए बाइक में 37mm अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और बैक में प्रीलोड-एडजस्टबल मोनो-शॉक दिए गए हैं. Dominar 250 में परफॉरमेंस के BS6, लिक्विड कूल्ड 248.8 cc DOHC इंजन लगाया है. यह इंजन 27 PS की पावर और 23.5 Nm का टॉर्क देता है. महज 10.5 सेकंड में यह बाइक 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. बाइक में बेहतर माइलेज और परफॉरमेंस के लिए फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया है.

Yamaha YZF-R15 V3.0

यह अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी बाइक है. कीमत की बात करें तो Yamaha YZF-R15 V3.0 की कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है. इंजन की बात करें तो Yamaha YZF-R15 V3.0 में 155cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 19hp की पावर और 14Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसके अलावा यह इंजन फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक से लैस है. सेफ्टी की बात करें तो Yamaha YZF-R15 V3.0 में ड्यूल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इस बाइक में LED हेडलैम्प, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जर और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं.

Honda X-Blade BS6

होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने अभी हाल में अपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स X-Blade को अब BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था. होंडा की नई X-Blade में चार कलर वेरिएंट्स - Pearl Spartan Red, Pearl Igneous Black, Matte Axis Grey Metallic और Matte Marvel Blue Metallic शामिल किये हैं. कंपनी इस बाइक पर 6 साल की वारंटी पैकेज (3 साल स्टैण्डर्ड + 3 ऑप्शनल)ऑफर कर रही है. नई X-Blade का डिजाइन इसके पुराने BS4 मॉडल जैसा ही है. लेकिन इसमें अब नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा इसमें नया स्विच क्लस्टर के साथ इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन की सुविधा दी है.इसके अलावा इसमें एक इंटीग्रेटेड हेडलाइट हाई बीम/पासिंग स्विच भी लगा दिया है. इस बाइक की कीमत 1,06,027 रुपये हो गई है.

Bajaj Pulsar NS160

Bajaj Pulsar NS160 में पावर के लिए 160.3 cc का DTS-i इंजन दिया गया है, जो 17.2 PS की पावर और 14.6Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है. Bajaj Pulsar NS160 के फ्रंट में एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कोपिक की सुविधा मिलती है और इसके रियर में नाइट्रॉक्स मोनोशॉक दिए हैं. Bajaj Pulsar NS160 फ्रंट में 260mm का डिस्क ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर में 230 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है. सेफ्टी के लिए इस बाइक में ABS फीचर की सुविधा मिलती है. इसके ट्विन डिस्क ABS मॉडल की कीमत 105,901 रुपए है. ये सभी कीमतें एक्स शो रूम हैं.

इसे भी पढ़ेंः

एसयूवी कारों पर मिल रहा है अच्छा डिस्काउंट, जानिये एसयूवी कारों के बेस्ट कैश ऑफर

डीजल कार खरीदते वक्त सिर्फ माइलेज ही नहीं, इन बातों का भी रखें ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero Xpulse 450: मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Hero Xpulse 450 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Pagani Huayra 70 Anima: असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश
असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश
Maruti Suzuki Exports: 120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
GRAP Violation: दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?
दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget