एक्सप्लोरर

एसयूवी कारों पर मिल रहा है अच्छा डिस्काउंट, जानिये एसयूवी कारों के बेस्ट कैश ऑफर

अगर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम है कार खरीदने के लिये. इस साल कम सेल होने की वजह से कार कंपनी कस्टमर्स को लुभाने के लिये टॉप सेलिंग एसयूवी कारों पर भी डिस्काउंट दे रही है.

देश में कारों में कॉम्पैक्ट एसयूवी का मार्केट सबसे तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि कोरोना की वजह से ऑटोमोबाइल कंपनी के सेल कम हुई है ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिये कंपनी अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. साल के आखिर में और खासकर फेस्टिव सीजन के टाइम पर काफी लोग कार खरीदते हैं. कार कंपनी भी इस टाइम में हाथ से जाने नहीं देना चाहती इसलिये अपनी टॉप सेलिंग एसयूवी पर भी कैश, कॉर्पोरेट या एक्सचेंज ऑफर दे रही है. जानिये आजकल कौन सी एसयूवी में कितना डिस्काउंट मिल रहा है.

किया सेल्टॉस और क्रेटा पर ऑफर

इस वक्त 15 लाख के बजट में टॉप सेलिंग कार में किया की सेल्टॉस और हुंडई की क्रेटा है. दोनों कारें कस्टरमर्स को खूब पसंद आ रही हैं . अगर ऑफर की बात करें तो सेल्टॉस और क्रेटा पर डायरेक्ट कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा लेकिन फाइनेंस का अच्छा ऑप्शन है जिसमें आप कार की ईएमआई बनवा सकते हैं.

निसान अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स पर 75 हजार रुपये तक के बेनिफिट दे रही है इसमें 40 हजार का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार तक का लॉयल्टी ऑफर, 10 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15 हजार रुपये तक की एक्सेसरीज का डिस्काउंट मिल रहा है

प्रीमियम एसयूवी में टाटा की हैरियर भी काफी अच्छा कर रही है. टाटा हैरियर के डार्क एडिशन को छोड़ कर बाकी सभी मॉडल्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इस कार पर 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है

टाटा की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी निक्सन के डीजल मॉडल पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 20 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. निक्सन के पेट्रोल मॉडल पर 11 हजार रुपये तक का कोर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है

रेनो की एसयूवी डस्टर पर भी 70 हजार तक के बेनिफिट मिल रहे हैं. हालांकि डस्टर काफी पुरानी कार है लेकिन एसयूवी मार्केट में इसकी अच्छी पकड़ है. इस कार 7 परसेंट की ब्याज पर फाइनेंस करा सकते हैं और पहले 4 महीने आपको ईएमआई से छूट है. कार के एक मॉडल पर 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस, 22 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3 साल के लिये ईजी केयर पैकेज का ऑफर है

महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी अल्टुरस जी4 पर 2.40 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 15 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है

महिंद्रा की एक्सयूवी 500 पर करीब 12 हजार का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट और 5 हजार तक की कार एक्सेसरीज पर छूट है

जीप भी अपनी एसयूवी कंपास पर 1.80 लाख रुपये के तक के बेनिफिट दे रही है. इनमें से कुछ मॉडल पर 80 हजार तक का डिस्काउंट मिल रहा है. एसयूवी के बढ़ते मार्केट को देखते हुए जीप मिनी कंपास कॉम्पैक्ट एसयूवी भी मार्केट में उतारने वाली है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget