एक्सप्लोरर

T20 वर्ल्ड कप जीत पर Ola ने लॉन्च किए Champions Edition स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

Ola Electric ने T20 वर्ल्ड कप जीत की खुशी में Champions Edition लॉन्च किया है. आइए Ola S1 Pro+ और Roadster X+ की रेंज, पावर, फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं.

भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक का खास Champions Edition लॉन्च किया है. यह स्पेशल एडिशन Ola S1 Pro+ स्कूटर और Ola Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक में उपलब्ध होगा. इस एडिशन को खास तौर पर क्रिकेट फैंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें कंपनी की नई 4680 भारत सेल बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के अनुसार यह स्पेशल एडिशन अप्रैल 2026 के अंत तक Ola के स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

Champions Edition में मिलेगा खास डिजाइन

Champions Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलता है. S1 Pro+ और Roadster X+ अब खास नीले कलर में उपलब्ध होंगे, जो भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी और वर्ल्ड कप जीत की याद दिलाता है. खास बात ये है कि इस नए कलर के लिए ग्राहकों को कोई एक्स्ट्रा कीमत नहीं देनी पड़ेगी. कंपनी का कहना है कि यह एडिशन उन लाखों क्रिकेट फैंस के लिए बनाया गया है जो इस ऐतिहासिक जीत को खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं.

320 KM तक की IDC रेंज

  • Ola S1 Pro+ स्कूटर में कंपनी की नई 4680 भारत सेल वाली 5.2kWh बैटरी दी गई है. यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर लगभग 320 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने का दावा करता है. इसकी टॉप स्पीड करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह स्कूटर केवल 2.1 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकता है. वहीं Ola की Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक भी दमदार परफॉर्मेंस देती है. इसमें 11kW की मोटर और 9.1kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह बाइक एक बार चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 125 किमी प्रति घंटा है और यह बाइक 2.7 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

कीतनी है कीमत ?

  • कीमत की बात करें तो S1 Pro+ की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.85 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत करीब 1.84 लाख रुपये रखी गई है. इसके अलावा कंपनी के पास किफायती सेगमेंट में S1 X और Roadster X जैसे कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 3 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगा ये शानदार स्कूटर, बस देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget