एक्सप्लोरर

मार्च में करीब 5% घटी यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री, FADA ने किया खुलासा, ये हैं सेल के आंकड़े

ऑटोमोबाइल डीलरों की संस्था फाडा (FADA) ने मंगलवार को कहा कि घरेलू यात्री वाहन खुदरा बिक्री मार्च, 2021 की तुलना में मार्च 2022 में 4.87 प्रतिशत घटकर 2,71,358 इकाई रह गई.

ऑटोमोबाइल डीलरों की संस्था फाडा (FADA) ने मंगलवार को कहा कि घरेलू यात्री वाहन खुदरा बिक्री मार्च, 2021 की तुलना में मार्च 2022 में 4.87 प्रतिशत घटकर 2,71,358 इकाई रह गई. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, मार्च 2021 में यात्री वाहनों की 2,85,240 इकाई बिकी थीं जबकि मार्च 2022 में 2,71,358 इकाई बिकी हैं.

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, 'भले ही आपूर्ति पिछले महीने से थोड़ी बेहतर हुई है लेकिन यात्री वाहनों के लिए उच्च मांग और लंबी प्रतीक्षा अवधि देखी जा रही है, क्योंकि सेमीकंडक्टर उपलब्धता अभी भी एक चुनौती बनी हुई है.' उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में लॉकडाउन से आपूर्ति में और कमी आएगी, जिससे वाहनों की आपूर्ति भी प्रभावित होगी.

पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 4.02 प्रतिशत घटकर 11,57,681 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा इसी अवधि में 12,06,191 इकाई पर था. गुलाटी ने कहा, 'ग्रामीण संकट के कारण दोपहिया खंड पहले से ही खराब प्रदर्शन कर रहा था. वाहन स्वामित्व लागत में वृद्धि और ईंधन की बढ़ती लागत के कारण इसमें और गिरावट देखी गई.'

बता दें कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं. कंपनियों का तर्क रहा है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण ऐसा किया गया है. वहीं, बीते महीने 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है.

FADA के अनुसार, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 14.91 प्रतिशत बढ़कर 77,938 इकाई रही, जो पिछले साल मार्च में 67,828 इकाई थी. वहीं, मार्च 2021 में 38,135 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 26.61 प्रतिशत बढ़कर 48,284 इकाई हो गई. 

हालांकि, सभी श्रेणियों में कुल बिक्री पिछले महीने 2.87 प्रतिशत घटकर 16,19,181 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 16,66,996 इकाई थी.

यह भी पढ़ें: बाइक की कीमत में मिल रही हैं स्विफ्ट वैगनआर ऑल्टो जैसी कारें, जानिए कहां

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget