एक्सप्लोरर

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की अक्टूबर से शुरू होगी डिलीवरी, 500 रुपये से भी कम में कराएं बुकिंग

ओला ने अपनी E-Scooter एस1 और एस1 प्रो लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसके दाम क्रमश: 99,999 और 1,29,999 रुपये रखे है.

देश में प्रदूषण के स्तर को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को आगे बढ़ावा देते हुए OLA ने अपनी E-Scooter कल लॉन्च कर दी. ओला ने कल S1 और S1प्रो को लॉन्च किया. जिसकी कीमत 99,999 और 1,29,999 रुपये तय की है. देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी ने इसे लॉन्च करने की घोषणा की. कंपनी ने कहा कि जो लोग हमारे इस E-Scooter को बुक कर चुके हैं वह 8 सितंबर से इसे खरीद सकते हैं. वहीं उन्होंने बताया कि इसकी डिलीवरी अक्टूबर से शुरू हो जाएगी.

फुल चार्ज पर चलेगी 181 किलोमीटर

अभी ओला के इस E-Scooter की बुकिंग 499 रुपये से की जा सकती है. कंपनी ने अपने स्कूटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एस1 एक बार फुल चार्ज होने पर 121 किलोमीटर तक चलेगी वहीं इसकी अधिकतम रफ्तार 90 किमी प्रति घंटा होगी. कंपनी ने यह भी बताया कि यह महज 3.6 सेंकेड में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इस ई-स्कूटर में नार्मल और स्पोर्ट दो मोड दिए है.

वहीं एस1 प्रो के बारें में कंपनी ने बताया कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी तक चलेगी. इसकी अधिकतम रफ्तार 115 किमी प्रति घंटा होगी. यह महज 3 सेंकड में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. एस1 प्रो में नार्मल, स्पोर्ट और हाइपर तीन मोड हैं. यह स्कूटर्स 10 रंगो में ग्राहकों के लिए उपल्बध होंगे.

कंपनी ने बताया कि दोनों स्कूटर 2999 की मासिक किश्त पर भी लिए जा सकेंगे. ओला अपने इस स्कूटर की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बेचेगी. ऑफलाइन में बिक्री के लिए कंपनी ने देश के हर शहर में अगले तीन महीनें में एक अनुभव केंद्र खोलने की बात कही है.

ओला कंपनी के चेयरमैन भविश अग्रवाल ने कहा कि इल्कट्रानिक वाहन की ओर हमारा अग्रसर होना हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है. हमने अपने टेक्नोलॉजी इंडिया में बनाई है. 2025 तक भारत में हर टू-व्हीलर इलक्ट्रीक होगी. हम चाहते है कि पूरे दुनिया का 50 प्रतिशत टू-व्हीलर मेड इन इंडिया हो वह सभी इंडिया में ही बनाई जाए.

24 घंटे में एक लाख से ज्यादी बुकिंग

उन्होंने बताया ओला के पास पिछले 24 घंटे 100,000 से भी ज्यादा बुकिंग ई-स्कूटर के दोनों मॉडल के लिए की गई है.

खास बात यह है कि यह बुकिंग सिर्फ मेट्रो सिटी से ही नहीं बल्कि आम शहरों और छोटे कस्बों से भी गई है. उन्होंने कहा कीमत और दाम के हिसाब से S1 और S1 प्रो कंपनी की सबसे लीडिंग बेस्ट इन क्लास प्रोडक्ट है.

यह भी पढ़ें:

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि आज, 'सदैव अटल' स्थल पहुंचकर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया नमन

Rajya Sabha Ruckus: पीयूष गोयल और नकवी समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों ने की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात, विपक्षी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget