एक्सप्लोरर

Ola Electric Sales Report: ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बंपर सेल, जून में हुआ तगड़ा मुनाफा

Ola Electric Sales Report June 2024: ओला इलेक्ट्रिक की जून 2024 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार कंपनी को काफी मुनाफा हुआ है. ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी 46 फीसदी की हिस्सेदारी रखती है.

Ola Electric Sales Report: लेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड मार्केट में समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. इस ईवी सेगमेंट में ओला काफी बेहतर मार्केट पर राज कर रही है. ओला इलेक्ट्रिक के व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन की संख्या में जून 2024 काफी बढ़त हुई है, जो कि जून 2023 की तुलना में 107 फीसदी अधिक है. जून 2024 में कंपनी को टोटल 36,716 रजिस्ट्रेशन मिले हैं.

मार्केट में 46 फीसदी की हिस्सेदारी

ओला का कहना है कि इस समय की बिक्री को देखते हुए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी की मार्केट में 46 फीसदी की हिस्सेदारी है. FY24 और FY25 के शुरुआती तीन महीनों के रजिस्ट्रेशन की अगर बात की जाए, तो FY25 में पिछले साल के मुकाबले 57 फीसदी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं.

6 महीने में हुए दो लाख रजिस्ट्रेशन

ओला इलेक्ट्रिक इस साल 2024 के शुरुआती छह महीनों में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स के लिए रजिस्ट्रेशन हासिल कर चुकी है. इसी के साथ ऐसी पहली ईवी टू-व्हीलर कंपनी बन गई है, जिसने महज छह महीने में ही इस आंकड़े को पार कर लिया है. कंपनी का कहना है इस साल ओला को इन छह महीनों में अब तक 2.28 व्हीकल्स के लिए रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं.

ओला के पास हैं अलग-अलग रेंज के ईवी

ओला इलेक्ट्रिक के S1 ब्रांड के तहत कई तरह के ईवी मार्केट में आ रहे हैं. कंपनी के छह मॉडल अलग-अलग रेंज के साथ भारतीय बाजार में मौजूद हैं. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी ने सबसे पहले S1X को लॉन्च किया था. ये स्कूटर तीन बैटरी सेगमेंट के साथ मार्केट में है. इसमें 2 kWh, 3 kWh और 4kWh शामिल हैं. 2 kWh बैटरी पैक वाले स्कूटर की कीमत 74,999 रुपये है. 3 kWh बैटरी पैक वाले स्कूटर की कीमत 84,999 रुपये है. वहीं 4 kWh बैटरी वाले ईवी की कीमत 99,999 रुपये है.


Ola Electric Sales Report: ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बंपर सेल, जून में हुआ तगड़ा मुनाफा

ओला के स्कूटर पर 8 साल की वारंटी

आज भी लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उसकी बैटरी रेंज को लेकर चिंता में रहते हैं. ओला ने लोगों की इसी बात को समझते हुए अपने स्कूटरों पर 8 साल या 80 बजार किलोमीटर की वारंटी दी हुई है. ये वारंटी ओला के सभी मॉडल्स पर मौजूद है. वहीं ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आप फास्ट चार्जिंग के लिए 3kW का चार्जर भी खरीद सकते हैं.

ओला को टक्कर देते हैं ये स्कूटर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में और भी कई कंपनियां हैं, जिनके मॉडल्स को लोग पसंद कर रहे हैं. इसमें एथर और टीवीएस जैसी कई कंपनियों के मॉडल ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को कड़ी टक्कर देते हैं. 

ये भी पढ़ें

Renault Duster 2025 में मिलेंगे 6 एयरबैग और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स, जानें और क्या होगा खास

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bajaj Dominar का नया अवतार लॉन्च! 350cc इंजन के साथ 40,000 रुपये सस्ती हुई बाइक
Bajaj Dominar का नया अवतार लॉन्च! 350cc इंजन के साथ 40,000 रुपये सस्ती हुई बाइक
फुल टैंक कराने पर चलेगी 1000 KM, किआ भारत में पेश करने जा रही ये शानदार हाइब्रिड SUV
फुल टैंक कराने पर चलेगी 1000 KM, किआ भारत में पेश करने जा रही ये शानदार हाइब्रिड SUV
फुल चार्ज पर 500 KM रेंज, VinFast भारत में पेश करने जा रही 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, इतनी होगी कीमत
फुल चार्ज पर 500 KM रेंज, VinFast भारत में पेश करने जा रही 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, इतनी कीमत
सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 320 किलोमीटर, Honda ने इस इलेक्ट्रिक कार को किया पेश, ऐसा है डिजाइन
सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 320 किलोमीटर, Honda ने इस इलेक्ट्रिक कार को किया पेश, ऐसा है डिजाइन

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
Bihar New CM: 'आज बिहार को थोपा हुआ मुख्यमंत्री मिलेगा, जिसका नाम…', कांग्रेस का बड़ा बयान
'आज बिहार को थोपा हुआ मुख्यमंत्री मिलेगा, जिसका नाम…', कांग्रेस का बड़ा बयान
US Iran Peace Talk: तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
इधर चल रहा US-ईरान युद्ध, उधर उत्तर कोरया ने किया खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण, जानिए क्या है किम जोंग का प्लान
इधर चल रहा US-ईरान युद्ध, उधर उत्तर कोरया ने किया खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण, जानें किम जोंग का प्लान
Aluminium Foil Door Trick: दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
Embed widget