एक्सप्लोरर

Ola Electric Scooters: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले जान लें इसकी बैटरी की कीमत, कहीं बाद में पछताना न पड़े

OLA S1 प्रो ब्रांड का सबसे महंगा स्कूटर है. जिसकी कीमत सब्सिडी को जोड़कर 1,39,999 रुपये होती है. इसमें 181 km की रेंज का कंपनी दावा करती है. जबकि सबसे सस्ता मॉडल S1 Air है जिसकी कीमत 84,999 रुपये है.

Electric Scooter Battery Price: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है और इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का सेगमेंट में भारी डिमांड देखने को मिल रही है. बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों के कारण लोग तेजी से इन्हें अपना रहे हैं. लोग इन्हें एक सस्ते विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक के वाहन सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं. कंपनी देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करने वाली ब्रांड बन गई है. कंपनी फिलहाल देश में Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air जैसे तीन मॉडल्स बेचती है. हालांकि इन स्कूटर्स को किफायती मानने वाले लोगों को यह खबर जरूर पढ़ लेना चाहिए, क्योंकि एक तो ये स्कूटर पहले ही आम स्कूटर्स के मुकाबले महंगे होते हैं, साथ ही इनकी बैटरी का खर्चा सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. जी आज हम इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बैट्री के खर्च के बारे में आपको बताने वाले हैं. 

कितनी है बैटरी की कीमत?

सोशल मीडिया पर हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी की कीमतें काफी चर्चा का विषय रहीं हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर तरुण पाल ने इसकी बैटरी की कीमतों को साझा किया है. उनकी इस पोस्ट में एक फोटो में एक लकड़ी के डिब्बे के ऊपर ओला S1 और S1 प्रो की बैटरी की कीमत लिखी नजर आ रही है. यदि यह सही है तो इसके मुताबिक ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी की कीमत 66,549 रुपये और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैट्री की कीमत  87,298 रुपये है. 

कैसी है बैटरी?

ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.98 kWh का बैटरी पैक और ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.97 kWh का बैटरी पैक मिलता है. ऐसे बैटरी पैक के साथ बाजार में अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी आते हैं. हालांकि इन बैटरियों पर 3 से 5 साल की वारंटी मिलती है, लेकिन वारंटी के बाद इसकी बैटरी बदलवाना आपकी सारी बचत पर पानी फेर सकता है.    

कितनी है स्कूटर की कीमत?

ओला S1 प्रो ब्रांड का सबसे महंगा स्कूटर है. जिसकी कीमत सब्सिडी को जोड़कर 1,39,999 रुपये होती है. इसमें 181 km की रेंज का कंपनी दावा करती है. जबकि इसका सबसे सस्ता मॉडल एस वन एयर है जिसकी कीमत 84,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें :- ऑडी बंद करने वाली है अपना टीटी स्पोर्ट्स मॉडल, 25 सालों का रहा है इतिहास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget