एक्सप्लोरर

175 KM की रेंज और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Oben Rorr EZ Sigma, जानिए कितनी है कीमत

भारत की इलेक्‍ट्रिक दो पहिया स्‍टार्टअप ओबन की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक बाइक Oben Rorr EZ Sigma लॉन्‍च कर दिया गया है. Oben Rorr EZ Sigma बड़ी बैटरी वेरिएंट के साथ 175 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

Oben Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr EZ Sigma को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक में दमदार परफॉर्मेंस, मॉडर्न फीचर्स और बेहतरीन बैटरी रेंज मिलती है. Oben Electric की ये नई इलेक्ट्रिक बाइक पहले से ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स और लंबी रेंज के साथ आई है. कंपनी ने इसे दो बैटरी ऑप्शंस के साथ पेश किया है और इसकी डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी.

कैसे हैं फीचर्स? 

  • Oben Rorr EZ Sigma बाइक में 5-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस है. इसके अलावा बाइक में रिवर्स मोड की सुविधा दी गई है, जिससे बाइक को पीछे ले जाना आसान हो जाता है. इसमें सुरक्षा के लिए एंटी-थेफ्ट लॉक और बैटरी स्टेटस के लिए Unified Battery Alert (UBA) भी दिया गया है. ड्राइवर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्राइवर अलर्ट सिस्टम भी इस बाइक का हिस्सा है. 

बैटरी और रेंज 

  • दरअसल, इस इलेक्ट्रिक बाइक में दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें पहला 3.4 kWh की LFP बैटरी और दूसरा 4.4 kWh की वैकल्पिक बैटरी शामिल है. बड़ी बैटरी वेरिएंट के साथ, ये बाइक एक बार चार्ज करने पर 175 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है. इसमें लगी मोटर इतनी पावरफुल है कि ये बाइक को 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक केवल 3.3 सेकंड में पहुंचा देती है. इसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है. साथ ही, बाइक में तीन राइडिंग मोड्स – ईको, सिटी और हेवोक दिए गए हैं, जो राइडिंग को अधिक कंफर्टेबल और कंट्रोल्ड बनाते हैं.

कितनी है कीमत?

  • Oben Rorr EZ Sigma को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 1.37 लाख (एक्स-शोरूम) है. हालांकि ये कीमतें केवल सीमित समय के लिए वैध हैं. इसके बाद इन वेरिएंट्स की कीमतें बढ़कर क्रमशः 1.47 लाख रुपये और 1.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएंगी.

बुकिंग और डिलीवरी 

  • कंपनी ने Oben Rorr EZ Sigma की बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक 2999 की राशि जमा करके इस बाइक को बुक कर सकते हैं. कंपनी की ओर से इसकी डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी. बता दें कि Oben Rorr EZ Sigma का सीधा मुकाबला इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में पहले से मौजूद पॉपुलर मॉडल्स से होगा. इसमें Revolt RV400, Ola Roadster X और Okaya Ferrato जैसी बाइक्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: क्या 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी मोस्ट-सेलिंग Creta? यहां जानिए पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Creta या Toyota Hyryder, 50 हजार सैलरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना सही?
Hyundai Creta या Toyota Hyryder, 50 हजार सैलरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना सही?
Tata Nexon या Maruti Brezza, किस गाड़ी को EMI पर खरीदना पड़ेगा सस्ता? ये हिसाब जानना जरूरी
Tata Nexon या Maruti Brezza, किस गाड़ी को EMI पर खरीदना पड़ेगा सस्ता? ये हिसाब जानना जरूरी
Car Service Tips: कितने किलोमीटर चलाने के बाद करानी चाहिए गाड़ी की सर्विस? इन टिप्स के बारे में जानना जरूरी
कितने किलोमीटर चलाने के बाद करानी चाहिए गाड़ी की सर्विस? इन टिप्स के बारे में जानना जरूरी
कम बजट में स्पेस ही स्पेस, Tata Sierra से लेकर Kiger तक, 12 लाख से कम में आती हैं ये कारें
कम बजट में स्पेस ही स्पेस, Tata Sierra से लेकर Kiger तक, 12 लाख से कम में आती हैं ये कारें

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget