एक्सप्लोरर

TVS ला रही Norton Electra, ब्रिटिश क्लासिक स्टाइल के साथ होगी भारत में लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत?

Norton Electra Bike: टीवीएस 2025 के अंत तक Norton मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च करने वाला है. आइए जानें पहली Electra बाइक की खासियत क्या होगी और भारत-ब्रिटेन समझौते का कितना फायदा मिलेगा.

Norton Electra Bike In India: ब्रिटिश बाइक निर्माता Norton Motorcycles जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है और इसके पीछे TVS का मजबूत निवेश और रणनीतिक प्लानिंग है. दरअसल, TVS ने घोषणा की है कि 2025 के अंत तक वह Norton की पहली मोटरसाइकिल Electra को भारत में लॉन्च करेगा. यह भारत में प्रीमियम और क्लासिक बाइक सेगमेंट के लिए एक नया और एक्साइटिंग Era होगा.

Electra से होगी शुरुआत

Electra नाम की इस बाइक को क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ लाया जाएगा. TVS के मुताबिक, यह बाइक पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और किसी भी मौजूदा मॉडल का सीधा रीब्रांडेड वर्जन नहीं होगी. यह Electra बाइक साल के अंत में ग्लोबली पेश की जाएगी और फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.

क्यों खास है भारत के लिए Norton की वापसी?

भारत में नॉर्टन मोटरसाइकिल की वापसी इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि यह कंपनी अब TVS के नेतृत्व में एक नए विजन और रणनीति के साथ आ रही है. इससे भारतीय ग्राहकों को क्लासिक ब्रिटिश स्टाइल की मोटरसाइकिलें मिलेंगी जो प्रीमियम ब्रांड की फीलिंग के साथ ज्यादा कंपटीटिव प्राइस पर उपलब्ध होंगी. TVS का प्लान यह है कि Local productions के साथ-साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) का लाभ उठाकर CBU टैक्स को घटाया जाएगा, जिससे बाइक की कीमतें और भी किफायती हो सकेंगी.

 कौन-कौन सी बाइकें आ सकती हैं?

TVS का इरादा सिर्फ Electra तक सीमित नहीं है. कंपनी आने वाले सालों में 2030 तक Norton के तहत एक पूरी नई रेंज लाने की योजना बना रही है. इन बाइकों को भारतीय और इंटरनेशनल दोनों मार्केट्स के लिए डिजाइन किया जाएगा.

क्या होगी संभावित कीमत?

कीमतों की बात करें तो TVS इन मोटरसाइकिलों को Triumph और Royal Enfield जैसी कंपनियों की तुलना में ज्यादा कंपटीटिव बनाना चाहती है. हालांकि नॉर्टन की प्रीमियम ब्रांडिंग को बरकरार रखा जाएगा, जिससे ये बाइक्स परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश अपील भी देंगी.

लॉन्च टाइमलाइन के अनुसार, पहली Norton बाइक Electra का ग्लोबल लॉन्चिंग 2025 के अंत तक होगा, जबकि भारत में इसकी बिक्री 2025 के आखिरी महीनों या 2026 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है. लॉन्ग टर्म प्लानिंग के तहत, कंपनी 2030 तक नॉर्टन की पूरी रेंज का विस्तार करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Audi, BMW या Porsche? कौन है दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी कार कंपनी, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब
भारत में लॉन्च होने जा रही Honda की शानदार हाइब्रिड कार, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानें सब
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget