एक्सप्लोरर

आज से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में लागू होने जा रहा ये नियम

No Fuel For Old Vehicles: दिल्ली सरकार ने 1 जुलाई 2025 से पुराने वाहनों पर नया नियम लागू किया है. अब पुराने डीजल और पेट्रोल/CNG वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

No Fuel For Old Vehicles: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, 01 जुलाई 2025 से राजधानी में 15 साल से पुराने पेट्रोल और CNG वाहनों और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को अब किसी भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा.

यह सख्त कदम सरकार की No Fuel For Old Vehicles नीति के तहत उठाया गया है. इस नियम से सबसे ज्यादा प्रभावित वे वाहन होंगे जो 2009 से पहले रजिस्टर किए गए हैं.

क्या है नया नियम?

दिल्ली सरकार के नए नियम के अनुसार अब 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और CNG वाहनों और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों को "एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) व्हीकल" माना जाएगा. ऐसे सभी वाहन अब दिल्ली के किसी भी फ्यूल स्टेशन से पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं भरवा सकेंगे.

कैसे होगी इन वाहनों की पहचान?

इन पुराने वाहनों की पहचान के लिए राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) सिस्टम लगाया गया है, जो नंबर प्लेट को स्कैन करके पता लगाएगा कि गाड़ी कितनी पुरानी है. यदि कोई वाहन तय समय सीमा से ज्यादा पुराना पाया गया, तो फ्यूल स्टेशन का अटेंडेंट उसे फ्यूल देने से मना कर देगा.

पंप ऑपरेटर्स के लिए गाइडलाइन

सरकार ने इस नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स को SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) भी जारी की है. इसके तहत सभी फ्यूल स्टेशन पर बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि वाहन मालिकों को इस नियम की स्पष्ट जानकारी मिल सके. साथ ही, कर्मचारियों को पुराने वाहनों की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन वाहनों की एक लॉगबुक भी तैयार की जाएगी जिन्हें फ्यूल देने से इनकार किया गया.

नियम न मानने पर क्या होगा?

यदि किसी फ्यूल स्टेशन पर यह नियम नहीं माना गया तो वहां खड़ी पुरानी गाड़ियों को जब्त किया जा सकता है और पेट्रोल पंप के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

सरकार का मकसद क्या है?

सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की जहरीली हवा को साफ करना है. पुराने वाहन प्रदूषण के प्रमुख स्रोत माने जाते हैं और इस नीति के जरिए ऐसे वाहनों को सड़कों से हटाकर शहर की हवा को स्वच्छ और लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जाएगा. इस नियम से सबसे ज्यादा प्रभावित वे वाहन होंगे जो 2009 से पहले रजिस्टर किए गए हैं. इनमें डीजल, पेट्रोल और CNG सभी प्रकार के वाहन शामिल हैं. इन वाहनों को अब दिल्ली RTO द्वारा EOL घोषित कर दिया जाएगा और इनका दिल्ली की सड़कों पर चलना या फ्यूल भरवाना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा.

ये भी पढ़ें:-

अब आप बन सकते हैं रोहित शर्मा की इस कार के मालिक, सेल के लिए मौजूद है Lamborghini Urus

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget