एक्सप्लोरर

EV Charging Stations: नितिन गडकरी ने चेताया, साइबर हमलों के लिए अतिसंवेदनशील हैं EV चार्जिंग स्टेशन

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एनएच के निर्माण का लक्ष्य अभी तय नहीं किया गया है, 21,864 करोड़ रुपये की लागत से 19 परियोजनाओं पर काम होना है, जिनमें भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण विलंब हो रहा है.

Electric Vehicles: लोकसभा में एक सवाल का लिखित में जवाब देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने संसद को सूचित किया कि "इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी किसी अन्य टेक्निकल एप्लिकेशन की तरह साइबर हमलों और साइबर सुरक्षा घटनाओं के लिए अधिक संवेदनशील होते हैं." उन्होंने कहा कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन), जिसे भारत में साइबर सुरक्षा घटनाओं पर नज़र रखने और निगरानी करने के लिए अधिकृत किया गया है, को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन से संबंधित प्रोडक्ट्स और एप्लिकेशन से संबंधित कमियों की एक रिपोर्ट मिली है, जिसके बारे में उन्होंने कहा है कि "सरकार विभिन्न प्रकार के साइबर सुरक्षा के खतरों से पूरी तरह से अवगत है और हैकिंग के मुद्दे से निपटने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रही है.”

क्या कहती है रिपोर्ट?

नितिन गडकरी ने संसद में बोलते हुए कहा कि कि सीईआरटी-इन को दी गई और ट्रैक की गई जानकारी के अनुसार, साल 2018 में 2,08,456, साल 2019 में 3,94,499, साल  2020 में 11,58,208, साल 2021 में 14,02,809 और साल 2022 में 13,91,457  साइबर सुरक्षा की घटनाओं को दर्ज किया गया है. 

बढ़ा है हिट-एंड-रन दुर्घटना मुआवजा

एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों को मुआवजे के रूप में 147 लाख रुपये वितरित किए गए हैं. मंत्रालय ने हिट एंड रन मोटर दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए मुआवजा योजना, 2022 को तैयार किया है. जिसमें हिट-एंड-रन दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए मुआवजे को बढ़ाया गया है. इसमें गंभीर चोट के मामलों के लिए 50,000 रुपये और मृत्यु के मामलों के लिए 2,00,000 रुपये के मुआवजे का प्रावधान है. 

तेजी से बन रहे हैं राजमार्ग 

एक अन्य प्रश्न के जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने पिछले तीन वित्त वर्षों की तुलना में चालू वित्त वर्ष के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए सबसे अधिक 12,200 किलोमीटर के लक्ष्य को तय किया है. उन्होंने बताया कि, "वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एनएच के निर्माण का लक्ष्य अभी तय नहीं किया गया है, 21,864 करोड़ रुपये की लागत से 19 परियोजनाओं पर काम होना है, जिनमें भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण विलंब हो रहा है."

यह भी पढ़ें :- फरवरी में इन 7 सीटर एसयूवी कारों की हुई जमकर बिक्री, देखिए कौन रही सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget