एक्सप्लोरर

यातायात उल्लंघन को लेकर सख्त सरकार, एक साल में काटे गए 1,898.73 करोड़ रुपये के चालान

केंद्र सरकार यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त है. इसी कड़ी में बीते साल 2021 में यातायात उल्लंघन को लेकर कुल 1,898.73 करोड़ रुपये जुर्माने के चालान काटे गए हैं.

केंद्र सरकार यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त है. इसी कड़ी में बीते साल 2021 में यातायात उल्लंघन को लेकर कुल 1,898.73 करोड़ रुपये जुर्माने के चालान काटे गए हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. नितिन गडकरी ने कहा कि वर्ष 2021 में देशभर में यातायात उल्लंघन के मामलों में अधिकारियों ने 1,898.73 करोड़ रुपये के 1.98 करोड़ से अधिक चालान जारी किये हैं.

गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार के केंद्रीयकृत डेटाबेस के अनुसार 2021 में लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क पर हिंसा के 2,15,328 मामले दर्ज किये गये. जवाब में दिये गये आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक चालान दिल्ली में काटे गये, जिनकी संख्या 71,89,824 रही. इसके बाद तमिलनाडु में 36,26,037 और केरल में 17,41,932 चालान काटे गये.

नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने एक जनवरी से 15 मार्च 2022 के बीच पूरे देश में यातायात उल्लंघन के मामलों में 417 करोड़ रुपये के 40 लाख से अधिक चालान जारी किये हैं.

गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा में सुधार और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने तथा उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाने जैसे यातायात नियमों को कड़ा करने के लिए 5 अगस्त, 2019 को संसद ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया गया था, जिसे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 9 अगस्त, 2019 को स्वीकृति दी थी.

मंत्री ने यह भी कहा कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के लागू होने से पहले (1 फरवरी, 2017 से 31 अगस्त, 2019 के बीच) मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत यातायात उल्लंघन की संख्या 13,872,098 थी, इसके बाद मामलों की संख्या (1 सितंबर, 2019 से फरवरी, 2022 तक) मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के कार्यान्वयन के दौरान 48,518,314 थी.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget