एक्सप्लोरर

सबसे सेफ गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुई Nissan Magnite, क्रैश टेस्ट में मिली 4 स्टार रेटिंग

Asean NCAP Crash Test में Magnite को 4 स्टार मिले हैं, और ये रेटिंग सेफ्टी के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती है. कंपनी इस कार की कीमत में 60 हजार रुपये तक का इजाफा कर सकती है.

देश की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite ने अपनी किफायती कीमत के मामले में सबको चौंका दिया था और अब एक बार फिर इस गाड़ी ने सभी को चौंका दिया है. हाल ही में Asean NCAP Crash Test में Magnite को चार स्टार मिले हैं, और ये रेटिंग सेफ्टी के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती है. ऐसे में जो लोग इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए ये काफी बड़ी बात है.

ये है कार की कीमत कंपनी ने Magnite की कीमत को इंट्रोडक्टरी रखा है जोकि 31 दिसंबर तक है, उसके बाद कीमत में बढ़ोतरी होगी. माना जा रहा है कि कंपनी इस गाड़ी की कीमत में 60 हजार रुपये तक का इजाफा कर सकती है. Magnite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 10 वेरिएंट दिए गए हैं. इसकी एक्स शो रूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.59 लाख रुपये के बीच है. कीमत के हिसाब से नई Magnite काफी इम्प्रेस करती है.

डिजाइन और स्पेस नई Magnite का डिजाइन बोल्ड है. इसका फ्रंट, साइड और बैक प्रोफाइल काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है. यह कहीं से भी आपको छोटी एसयूवी नहीं लगती. इसके फ्रंट ग्रिल, टेल लाइट्स और अलॉय वील्स का डिजाइन भी काफी कूल लगता है.कंपनी ने इसके इंटीरियर के डिजाइन को काफी सिंपल रखा है. इसकी प्लास्टिक की क्वॉलिटी और फिट फिनिश ठीक है. वहीं इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है, फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर अच्छा हेड और लेगरूम मिलता है. इसके अलावा इसमें काफी अच्छे फीचर्स भी दिए गये हैं. इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया है जोकि वायरलेस ऐपल कार प्ले-एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल,360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, एयर प्यूरिफायर, वायरलेस मोबाइल चार्जर और जेबीएल के स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी हैं.

इंजन और परफॉरमेंस- Nissan Magnite में 1.0 लीटर का ही पेट्रोल इंजन दिया है जोकि दो ट्रिम में मिलेगा. एक नजर इंजन डिटेल्स पर

इंजन: 1.0L पेट्रोल पावर: 72 PS टॉर्क: 96 NM गियर्स: 5 स्पीड मैन्युअल माइलेज: 18.75 kmpl इंजन: 1.0L टर्बो पेट्रोल पावर: 100 PS टॉर्क: 152/160 NM गियर्स: CVT माइलेज: 17.7/20 kmpl

इसका 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन पावर के मामले में निराश होने का मौका नहीं देता. हाइवे पर ओवरटेकिंग करते समय भी पावर भरपूर मिलती है. ऑटोमैटिक (CVT) गियरबॉक्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी शानदार रहता है, इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी भी निराश नहीं होने देती. लेकिन इसके सस्पेंशन हार्ड जरूर हैं लेकी खराब रास्तों पर आसानी से भी निकलने में मदद करते हैं. कैबिन में आवाज़ जरूर आती है लेकिन यह आपको ज्यादा परेशान नहीं करती. लेकिन अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप इसके नार्मल पेट्रोल इंजन की तरफ जा सकते हैं, जिसकी परफॉरमेंस भी अच्छी है.

इन कारों से है टक्कर नई Nissan Magnite का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट, टाटा नेक्सॉन फोर्ड इको स्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 जैसी गाड़ियां से होगा. अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं जिसमें बढ़िया लुक्स,फीचर्स, स्पेस और परफॉरमेंस हो और आप अपने बजट को ज्यादा स्ट्रेच नहीं करना चाहते तो यह गाड़ी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. फिलहाल कीमत के मामले में यह वैल्यू फॉर मनी भी है.

ये भी पढ़ें

ऑटोमेटिक एसयूवी लेने का है प्लान? जानिये किआ सेल्टोस और क्रेटा में कौन सी कार है बेहतर ? जनवरी में Toyota Fortuner और Jeep Compass का Facelift वर्जन होगा लॉन्च, जानिए दमदार SUV की पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget