एक्सप्लोरर

क्या भारत छोड़ रही है ये मशहूर कार कंपनी? प्लांट बंद होने की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

Nissan Global Restructuring: जापानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कंपनी भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स को बंद करने पर विचार कर रही है.आइए इस खबर के पीछे की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

Nissan Global Shutting Indian Plant: जापान की जानी-मानी कार कंपनी निसान (Nissan Motor Co.) इन दिनों एक बड़े ग्लोबल बदलाव की प्रक्रिया में है. जापानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी दुनिया भर में लागत में कटौती और रिकंस्ट्रक्शन प्लान के तहत कई फैक्ट्रियों को बंद करने की सोच रही है. इसमें भारत में स्थित प्लांट भी शामिल हो सकता है.

तमिलनाडु के ओरगड़म में स्थित Renault-Nissan का ज्वाइंट प्लांट फिलहाल निसान की एकमात्र कार मैग्नाइट (Magnite) का निर्माण करता है. ऐसे में अगर ये प्लांट बंद होता है, तो भारत में निसान की मौजूदगी लगभग खत्म हो सकती है.

रेनो ले सकता है निसान के प्लांट पर पूरा कंट्रोल

हाल ही में Renault Group ने घोषणा की थी कि वह Renault-Nissan Automotive India Pvt Ltd (RNAIPL) में निसान की 51% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. इससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि प्लांट पर अब रेनो का पूरा नियंत्रण हो सकता है.

बिक्री में गिरावट और सीमित कार लाइन-अप बनी बड़ी वजह

कुछ साल पहले तक निसान को भारत में एक उभरते ब्रांड के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन बीते वर्षों में इसकी बिक्री में जबरदस्त गिरावट आई है. नए मॉडल्स की कमी और प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम विकल्प होने के कारण कंपनी मार्केट से लगभग बाहर हो गई है. EV सेगमेंट में भी निसान की मौजूदगी कमजोर रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा डगमगा गया है.

भविष्य की योजनाएं अधर में

निसान ने हाल ही में भारत में तीन नई कारें लॉन्च करने की योजना का ऐलान किया था. इनमें एक कॉम्पैक्ट SUV, एक 7-सीटर MPV (जिसे 2025 में लॉन्च किया जाना था) और भारत में विकसित की जाने वाली एक इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं. हालांकि, अगर कंपनी भारत में अपनी फैक्ट्री बंद करती है, तो इन सभी योजनाओं पर रोक लग सकती है. इससे न केवल निसान की भविष्य की योजनाएं अधर में लटक जाएंगी, बल्कि भारत में कंपनी की मौजूदगी पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा.

वैश्विक स्तर पर खर्च में कटौती की बड़ी योजना

निसान का लक्ष्य है कि वह दुनियाभर में 500 बिलियन येन यानी करीब 28,000 करोड़ रुपये की लागत में कटौती करे. इस योजना के तहत कंपनी करीब 20,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल भारत ही नहीं बल्कि अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको के दो प्लांट्स भी बंद किए जा सकते हैं. यह फैसला कंपनी के वैश्विक पुनर्गठन और लागत घटाने की रणनीति का हिस्सा है.

जापान में भी दो फैक्ट्रियां बंद करने की तैयारी

निसान की सहायक कंपनी Nissan Shatai Co. ने जापान में स्थित अपनी दो प्रमुख फैक्ट्रियों-  Oppama और Hiratsuka को बंद करने की योजना बनाई है. ये दोनों यूनिट्स कंपनी के घरेलू उत्पादन का करीब 30% हिस्सा हैं. अगर ये फैक्ट्रियां बंद होती हैं, तो यह निसान के घरेलू बाजार में भी बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा सकती है.

बता दें कि अब तक निसान और निसान शताई की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. दोनों कंपनियों ने मीडिया रिपोर्ट्स को केवल अनुमान पर आधारित बताया है. हालांकि, ऑटोमोबाइल क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि कंपनी इस दिशा में कदम बढ़ा सकती है और फैक्ट्री बंद करना अब केवल समय की बात हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Scorpio पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर! Mahindra दे रही इतना डिस्काउंट, देखें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget