एक्सप्लोरर

30 हजार कमाने वाले भी आसानी से खरीद सकते हैं Hyundai Exter CNG, जानें क्या रहेगा EMI प्लान?

Hyundai Exter CNG: अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं, जो कम बजट में ज्यादा माइलेज दे तो हुंडई की ये कार आपके लिए परफेक्ट च्वॉइस साबित हो सकती है. आइए इस कार के फाइनेंस प्लान के बारे में जानते हैं.

Hyundai Exter CNG Finance Plan: हुंडई ने अपनी पॉपुलर एसयूवी एक्सटर का नया CNG वेरिएंट लॉन्च किया है. यह अब इस सीरीज का सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये है. खास बात यह है कि Exter SUV सीएनजी के साथ बेहतरीन माइलेज और सेफ्टी फीचर्स दोनों देती है. यही कारण है कि ये कार मिडिल-क्लास फैमिली के लिए बेस्ट च्वॉइस बनती जा रही है. आइए इस कार की ऑन-रोड कीमत, EMI प्लान, डाउन पेमेंट ऑप्शन के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कितनी EMI में मिल सकती है Hyundai Exter CNG?

अगर आपकी सैलरी 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये के बीच है, तो आप आसानी से Hyundai Exter CNG SUV को ईएमआई पर खरीद सकते हैं. दिल्ली में इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत लगभग 8.44 लाख है. यदि आप 2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बैंक से आपको 6.44 लाख का कार लोन लेना होगा.

मान लेते हैं कि यह लोन आपको 9.5% की ब्याज दर पर और 5 साल की अवधि के लिए मिलता है, तो आपकी मासिक EMI करीब 13,500 के आसपास होगी. इस तरह 5 साल में आप बैंक को कुल 8.11 लाख तक चुकाएंगे. बता दें कि EMI और ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर और जिस बैंक से लोन ले रहे हैं, उस पर निर्भर करती है. इसके अलावा, अलग-अलग शहरों में गाड़ी की ऑन-रोड कीमत में थोड़ा बदलाव हो सकता है.

Hyundai Exter CNG के फीचर्स

Hyundai Exter CNG न केवल किफायती SUV है, बल्कि इसमें ऐसे शानदार फीचर्स हैं जो कई महंगी कारों में भी नहीं मिलते. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस SUV के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग मिलते हैं, जो यात्रियों के सुरक्षा के लिहाज से बेस्ट है. हर यात्री के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है, साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर भी मिलता है. कार में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जैसी मॉडर्न सिक्योरिटी फीचर
भी मौजूद है.

माइलेज और टेक्नोलॉजी

माइलेज और टेक्नोलॉजी की बात करें तो Hyundai Exter CNG में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो CNG फ्यूल पर 27.1 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने की क्षमता रखता है. यह कार डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से इसमें 391 लीटर तक का बूट स्पेस उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: 

Cars Under 10 Lakh: टाटा पंच से लेकर Kia Sonet तक, सनरूफ और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं ये कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget