एक्सप्लोरर

650 KM रेंज, 15 मिनट में चार्जिंग और मॉडर्न लुक, BYD ने आखिरकार लॉन्च की नई Seal EV

BYD Seal Electric Car: चीन की कार निर्माता कंपनी BYD ने अपनी नई 2025 Seal इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च कर दिया है. आइए इसकी कीमत, बैटरी रेंज और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.

BYD Launched Seal Electric Car: चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Seal को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी ने इसे कई अपग्रेड्स और शानदार टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है. दरअसल, इस कार में बेहतरीन रेंज, हाई-एंड टेक्नोलॉजी और लॉन्ग लाइफ बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बाकी इलेक्ट्रिक कारों से अलग बनाते हैं.

कैसा है बैटरी, चार्जिंग और रेंज?

BYD Seal में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है जो बेहद हल्की है और 15 साल की लाइफ के साथ आती है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 650 किमी की रेंज देती है. DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 15 मिनट में 200 किमी चलने लायक चार्ज हो जाती है. वहीं, 80% चार्ज में सिर्फ 45 मिनट का समय लगता है.

शानदार केबिन और इंटीरियर

BYD Seal का इंटीरियर बेहद प्रीमियम और मॉडर्न है. इसमें 15.6 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन दी गई है, जिसे यूजर अपनी सुविधा अनुसार घुमा सकते हैं. इसके साथ ही 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जो ड्राइविंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देता है. कार में क्रिस्टल गियरशिफ्ट, वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), और फुल मेटल बॉडी दी गई है, जो इसे और भी खास बनाती है. इस कार का केबिन डार्क थीम में डिजाइन किया गया है और इसे "Ocean Aesthetics" कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है, जिससे अंदर बैठने पर एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है.

सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स

BYD Seal में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट मिलता है, जो इंफोटेनमेंट को और भी कंफर्टेबल बनाता है. इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड एयर कंडीशनिंग सिस्टम दिया गया है जो ज्यादा बेहतर कूलिंग और एयर प्यूरीफिकेशन देता है. साउंड वेव फंक्शन केबिन के अंदर म्यूजिक एक्सपीरियंस को बढ़ाता है. कार में सिल्वर प्लेटेड डिमिंग कैनोपी, हेड-अप डिस्प्ले और फुल सस्पेंशन अपग्रेड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

कार की डाइमेंशंस और स्टोरेज

BYD Seal की लंबाई 4,800 मिमी, चौड़ाई 1,875 मिमी और ऊंचाई 1,460 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,920 मिमी है जो अंदर पर्याप्त लेग स्पेस देता है. इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 149 मिमी है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 53 लीटर का फ्रंट ट्रंक स्पेस और 400 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो ट्रैवल करने के लिहाज से बेस्ट है.

BYD Seal के वेरिएंट और कीमत

BYD Seal को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसका पहला वेरिएंट Dynamic RWD है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 41.00 लाख रुपये रखी गई है. दूसरा वेरिएंट Premium RWD है, जिसकी कीमत 45.70 लाख रुपये है. सबसे टॉप वेरिएंट Performance AWD की कीमत 53.15 लाख रुपये तय की गई है. ये सभी वेरिएंट्स अपनी बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और टेक्नोलॉजी फीचर्स के आधार पर अलग-अलग हैं.

यह भी पढ़ें:-

Bajaj ने लॉन्च किया सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स से लेकर रेंज तक की पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Continental GT 750: GT 650 से भी ज्यादा दमदार, EICMA 2026 में आई नई GT 750
GT 650 से भी ज्यादा दमदार, EICMA 2026 में आई नई GT 750
Petrol In Diesel Car: कार में डीजल की जगह पेट्रोल भर गया तो क्या होगा, कितनी दूर चल पाएगी गाड़ी?
कार में डीजल की जगह पेट्रोल भर गया तो क्या होगा, कितनी दूर चल पाएगी गाड़ी?
Classic 650 Limited Edition: 4.26 लाख की बाइक के पीछे टूट पड़े लोग, 6 मिनट में स्टॉक खत्म
4.26 लाख की बाइक के पीछे टूट पड़े लोग, 6 मिनट में स्टॉक खत्म
GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget