एक्सप्लोरर

Bajaj ने लॉन्च किया सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स से लेकर रेंज तक की पूरी डिटेल्स

Bajaj Chetak 3503 Launched: बजाज ऑटो ने चेतक 35 सीरीज का सबसे सस्ता वेरिएंट Chetak 3503 लॉन्च कर दिया है. यह स्कूटर 155 किमी की रेंज और स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया गया है.

Bajaj Chetak 3503 Launched: बजाज ऑटो ने भारत में अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का नया वेरिएंट Chetak 3503 लॉन्च कर दिया है. यह Chetak 35 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,09,500 रुपये रखी गई है. दरअसल, ये स्कूटर Chetak 3501 से करीब 20,000 सस्ता है, जिससे यह एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बन गया है. आइए जानते हैं कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह कितने किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. 

नए स्कूटर में क्या है खास? 

Chetak 3503 में चेसिस और बैटरी सेटअप दिया गया है, जो महंगे वेरिएंट्स में मिलता है, लेकिन कुछ फीचर्स हटाए गए हैं ताकि इसकी कीमत कम रखी जा सके. इसमें 35 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है और डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

वेरिएंट्स और प्राइस

Bajaj ने चेतक 35 सीरीज के तहत तीन वेरिएंट्स पेश किए हैं. सबसे सस्ता वेरिएंट Chetak 3503 है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,09,500 रुपये रखी गई है. इसके बाद Chetak 3502 की कीमत 1,22,499 रुपये है, जबकि सबसे महंगा मॉडल Chetak 3501 है जिसकी कीमत 1,29,743 रुपये है.

बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड

Chetak 3503 में 3.5kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 155 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है. इसकी टॉप स्पीड को सीमित कर 63 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है, जिससे यह स्कूटर शहर में चलाने के लिए बेहतर है. इस स्कूटर में बेसिक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है. बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में करीब 3 घंटे 25 मिनट का समय लगता है, जो अन्य वेरिएंट्स से थोड़ा ज्यादा है. इसमें ड्रम ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है, डिस्क ब्रेक नहीं दिए गए हैं. साथ ही, इसमें सीक्वेंशियल इंडिकेटर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल नहीं हैं. हालांकि, इसमें दो राइडिंग मोड्स – इको और स्पोर्ट्स – दिए गए हैं. साथ ही हिल-होल्ड असिस्ट और फुल मेटल बॉडी जैसे जरूरी और स्मार्ट फीचर्स भी इस स्कूटर में मौजूद हैं.

कलर ऑप्शंस और बुकिंग डिटेल्स

Chetak 3503 को कंपनी ने चार रंगों में लॉन्च किया है, जिनमें इंडिगो ब्लू, ब्रुकलिन ब्लैक, साइबर व्हाइट और मैट ग्रे शामिल हैं. इस स्कूटर की बुकिंग बजाज की आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है. डिलीवरी की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने की संभावना है.

बता दें कि Chetak 3503 चेतक 35 सीरीज का सबसे सस्ता वेरिएंट है, लेकिन यदि पूरे चेतक पोर्टफोलियो की बात करें तो Chetak 2903 कंपनी का सबसे किफायती मॉडल है. इसकी शुरुआती कीमत 98,498 है और इसमें 2.9kWh बैटरी पैक दिया गया है जो 123 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Fortuner खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? यहां जानें हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget