एक्सप्लोरर

Most Selling Cars: 2023 में अपने सेगमेंट की धुरंधर रहीं ये कारें, ग्राहकों ने लुटाया जमकर 'प्यार'

वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की इस लिस्ट में चार एसयूवी, तीन हैचबैक, एक सेडान, एक वैन और एक एमपीवी मौजूद है.

2023 Car Sales Report: घरेलू कार बाजार में चालू वित्त वर्ष 2023 में तगड़ी डिमांड देखने को मिली, जिसके चलते अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की गयी, जोकि 4,108,000 यूनिट्स की हुई. जबकि 2022 में ये आंकड़ा 3,792,000 यूनिट्स का था. 

2023 में देश की सबसे बड़ी ऑटोमेकर मारुति सुजुकी इंडिया, इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में अपनी सात कारों के साथ शामिल रही. इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया का एक मॉडल और टाटा मोटर्स के दो मॉडल को भी जगह मिली.  

वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों की इस लिस्ट में, चार एसयूवी, तीन हैचबैक, एक सेडान, एक वैन और एक एमपीवी मौजूद है. 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट इस साल 203,469 यूनिट्स की बिक्री के साथ, सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. जबकि 201,302 यूनिट्स की बिक्री के साथ वैगन-आर दूसरे नंबर पर रही. जिसके चलते 2023 में इन दोनों कारों 2,00,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देखने को मिली. 

मारुति सुजुकी बलेनो के 193,988 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके साथ ही ये सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बन गयी. 

वहीं एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन 170,311 यूनिट्स के मुकाबले, 170,588 यूनिट्स की बिक्री के साथ मामूली अंतर के साथ मैदान में थे. 

मारुति सुजुकी डिजायर 157,522 यूनिट्स की बिक्री के साथ, सेडान सेगमेंट में अपना कब्जा बनाये रखने में कामयाब रही. जबकि मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा 1,57,311 यूनिट्स की बिक्री के साथ मौजूद रही. 

घरेलू ऑटो की एंट्री-लेवल एसयूवी टाटा पंच 2023 में 150,182 यूनिट्स की बिक्री के साथ, अपना दबदबा बनाने में सफल रही. 

इसके अलावा 2023 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में वैन सेगमेंट में मारुति सुजुकी ईको 1,36,010 यूनिट्स की बिक्री के साथ और एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा 129,967 यूनिट्स की बिक्री के साथ मजबूती से खड़ी रही. 

यह भी पढ़ें- 'रामलला' के दर्शन के लिए अयोध्‍या में चलेगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार, जानें किराए और बुकिंग की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget