एक्सप्लोरर

बड़ी से बड़ी फैमिली हो जाएगी फिट, Mitsubishi की इस सस्ती 7-सीटर में मिलते हैं ये फीचर्स

Mitsubishi SUV: मित्सुबिशी पहले भारत में Lancer और Pajero जैसी गाड़ियां बेचती थी, लेकिन बिक्री कम होने के कारण कंपनी ने भारत में अपना ऑपरेशन बंद कर दिया था. आइए इसकी नई गाड़ी की डिटेल्स जानते हैं.

हाल ही में Mitsubishi ने इंडोनेशिया में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी डेस्टिनेटर लॉन्च की है. इस गाड़ी की कीमत सिर्फ 20 लाख रुपये रखी गई है, जो आमतौर पर 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUVs की होती है. Mitsubishi की इस SUV में इतना स्पेस है कि बड़ी से बड़ी फैमिली भी आसानी से फिट हो सकती है. अगर ये SUV भारत में आती है तो इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 और Tata Safari जैसी गाड़ियों से होने वाला है.

Mitsubishi की 7-सीटर का कैसा है डिजाइन? 

Mitsubishi Destinator का लुक काफी स्टाइलिश और मस्कुलर है. इसके डायमेंशन भी बड़े हैं. इसका 2815mm व्हीलबेस अंदर बैठने वालों को ज्यादा स्पेस देता है. इस SUV में 18-इंच अलॉय व्हील्स और 214mm ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो इसे खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आराम से चलने लायक बनाता है.

कैसा है गाड़ी का इंटीरियर और फीचर्स?

Mitsubishi Destinator का इंटीरियर पूरी तरह प्रीमियम फील देता है. इसमें डुअल-जोन एसी दिया गया है, जिससे आगे और पीछे बैठे यात्री अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं. इसके अलावा, इसमें 64 कलर की एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जो रात की ड्राइविंग को और खूबसूरत बना देती है. ये SUV पूरी तरह से 7-सीटर है, यानी बड़ी फैमिली भी आराम से लंबी यात्रा कर सकती है. इसकी सीटिंग और स्पेस इसे फैमिली फ्रेंडली बनाते हैं.

गाड़ी का इंजन और परफॉर्मेंस 

Mitsubishi Destinator में फिलहाल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये दमदार परफॉर्मेंस देगा और शहर और हाइवे दोनों जगह बेहतर ड्राइविंग अनुभव देगा. हालांकि, इसमें हाइब्रिड इंजन ऑप्शन नहीं है. मित्सुबिशी पहले भारत में Lancer और Pajero जैसी गाड़ियां बेचती थी, लेकिन बिक्री कम होने के कारण कंपनी ने भारत से अपना ऑपरेशन बंद कर दिया था. 

किन गाड़ियों से होगी टक्कर?

अगर भारत में Mitsubishi Destinator लॉन्च होती है तो इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 और Tata Safari से हो सकता है. दोनों ही SUVs फिलहाल इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, लेकिन 20 लाख रुपये की कीमत पर आने वाली नई 7-सीटर Mitsubishi भारतीय बाजार में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है. अगर यह गाड़ी भारत में लॉन्च होती है, तो इसकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा होने वाली है क्योंकि इम्पोर्ट ड्यूटी और दूसरे कारणों के चलते यह कीमत बढ़ सकती है. 

यह भी पढ़ें:- 

कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना Honda Activa, जानें कीमत और फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget