एक्सप्लोरर

Windsor EV के लॉन्च होते ही महंगी हो गई MG की ये इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देती है 461 km की रेंज

MG ZS EV Price Hike: एमजी मोटर्स ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक कार विंडसर ईवी भारतीय बाजार में लॉन्च की थी. इस नई कार के लॉन्च के बाद अब कंपनी ने ZS EV की कीमत में 32 हजार रुपये तक इजाफा तक दिया है.

MG Electric Car: JSW-MG मोटर इंडिया ने हाल ही में हेक्टर (Hector), हेक्टर प्लस (Hector Plus) और एस्टर (Astor) के दाम में बढ़ोतरी की थी. अब कंपनी ने ZS EV की कीमत में भी इजाफा कर दिया है. एमजी मोटर्स ने इस गाड़ी पर 32 हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं. लेकिन कीमत में ये बढ़ोतरी कुछ ही वेरिएंट्स पर की गई है. इस बदलाव के साथ MG ZS EV की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 18.98 लाख रुपये हो गई है. वहीं इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 25.75 लाख रुपये तक है.

MG की इलेक्ट्रिक कार हुई महंगी

एमजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार की कीमत में बढ़ोतरी के बाद इसके डार्क ग्रे वेरिएंट की कीमत में 32 हजार रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं Essence डुअल-टोन आयोनिक आइवरी और 100-ईयर एडिशन की कीमत 31 हजार रुपये बढ़ गई है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के एक्सक्लूसिव प्लस डार्क ग्रे की कीमत में 30,200 रुपये और एक्सक्लूसिव प्लस डुअल-टोन आयोनिक आइवरी वेरिएंट्स में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. वहीं इस ईवी के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स एक्जिक्यूटिव और एक्साइट प्रो की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Windsor EV के लॉन्च होते ही महंगी हो गई MG की ये इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देती है 461 km की रेंज

MG ZS EV की रेंज

एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार में 50.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 461 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. ये गाड़ी ADAS ऑटोनोमस लेवल-2 के फीचर के साथ आती है, जिससे ये कार 8.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच जाती है. एमजी की ये ईवी चार कलर वेरिएंट्स के साथ भारतीय बाजार में शामिल है.

क्या बदल जाएगी MG ZS EV?

ब्रिटिश ऑटोमेकर ने पेरिस मोटर शो 2024 में ES5 एसयूवी रिवील की, जो कि यूरोपियन और चीनी बाजार में मिड-2025 में डेब्यू कर सकती है. वहीं एमजी की ये नई कार ZS EV की जगह ले सकती है. MG ZS EV को लॉन्च हुए करीब पांच साल हो चुके हैं. वहीं अब इस इलेक्ट्रिक कार की जगह कंपनी नई गाड़ी ला सकती है.

एमजी ES5 में 49.1 kWh का बैटरी पैक लगा मिल सकता है. कंपनी इस कार में इससे भी पावरफुल 62.2 kWh के बैटरी पैक के साथ भी गाड़ी लॉन्च कर सकती है. इस बैटरी पैक के साथ ये कार 425 किलोमीटर से लेकर 525 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. गाड़ी में जुड़ी फ्रंट एक्सेल मोटर से इस कार से 174 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट हो सकता है.

यह भी पढ़ें

7-सीटर कार...गाड़ी में सनरूफ, Ranault की भारत के लिए बड़ी तैयारी, जानें कब दस्तक देगी नई Bigster

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget