एक्सप्लोरर

Electric Car: बैटरी के साथ या बिना...कौन सी इलेक्ट्रिक कार खरीदेंगे आप? MG Windsor EV ने किया कीमत का खुलासा

MG Windsor EV Price Revealed: एमजी मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कार कुछ नए अंदाज में मार्केट में लाई गई है. ये कार बैटरी के साथ तो लोगों को मिलेगी ही, वहीं बैटरी के बिना भी लोग ये कार खरीद सकते हैं.

MG Windsor EV Price: JSW एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है. एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) 11 सितंबर के दिन इंडियन मार्केट में लाई गई है. वहीं इस इलेक्ट्रिक कार की खास बात ये है कि ये ईवी आपको बैटरी के साथ भी मिल सकती है और बैटरी के बिना भी. बिना बैटरी के विंडसर ईवी की कीमत 10 लाख रुपये की रेंज में रखी गई है. वहीं अब एमजी मोटर्स ने बैटरी लगी कार की कीमतों का ऐलान भी कर दिया है.

एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV)

एमजी विंडसर ईवी बाजार में लोगों के बीच आ गई है. कंपनी ने इस कार में नए फीचर का इस्तेमाल किया है कि एमजी मोटर्स कि इस इलेक्ट्रिक कार में बैटरी लगी नहीं मिलेगी, बल्कि गाड़ी चलाने की कीमत प्रति किलोमीटर दूरी तय करने के हिसाब से चुकानी होगी. इस ईवी के बेस वेरिएंट पर 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से देने होंगे.

Windsor EV की कीमत

वहीं अब एमजी मोटर्स ने फिक्स्ड बैटरी वाली कार की कीमत का खुलासा भी कर दिया है. विंडसर ईवी की कीमत बैटरी के साथ 3.5 लाख रुपये बढ़ गई है. विंडसर ईवी की बैटरी पैक के साथ एक्स-शोरूम प्राइस 13.50 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15.50 लाख रुपये तक जाती है. इस इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्जिंग में सर्टिफाइड रेंज 332 किलोमीटर है.

इन गाड़ियों को टक्कर देगी Windsor EV

एमजी मोटर्स का कहना है कि विंडसर ईवी एक CUV (क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल) मॉडल है, जिससे इस गाड़ी में सेडान जैसा कंफर्ट मिलता है और SUV जैसा स्पेस. ये इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट्स में आई है. बैटरी पैक के साथ विंडसर ईवी की कीमतें मार्केट में मौजूद गाड़ियों की कड़ी टक्कर दे सकती है. इस कार की राइवल टाटा नेक्सन ईवी, पंच ईवी और महिंद्रा XUV400 हैं.

विंडसर ईवी के फीचर्स

एमजी मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक कार में 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट लगा मिलने वाला है. इस ईवी में मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक महंगा ग्लास रूफ लगा मिलने वाला है. वहीं इसके टॉप मॉडल में एरो लॉन्ग सीट्स भी लगी मिलेंगी. ये कार चार कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में आई है. इसमें Starburst ब्लैक, पर्ल व्हाइट, Clay Beige और Turquoise ग्रीन कलर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

वाह जी वाह! इन इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रही 15 लाख रुपये तक की छूट, यहां जानें ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD ने पेश की 210 KM रेंज वाली सस्ती EV, खूब हो रही पॉपुलर
BYD ने पेश की 210 KM रेंज वाली सस्ती EV, खूब हो रही पॉपुलर
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
ABS या CBS... बाइक वालों के लिए कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित?
ABS या CBS... बाइक वालों के लिए कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित?
6 महीने में RC न हुई ट्रांसफर तो डीलर के नाम होगी गाड़ी, ये है प्रस्ताव
6 महीने में RC न हुई ट्रांसफर तो डीलर के नाम होगी गाड़ी, ये है प्रस्ताव

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget