एक्सप्लोरर

2024 MG Astor: भारत में लॉन्च हुई 2024 एमजी एस्टर एसयूवी, जानिए कीमत और खासियत

2024 एमजी एस्टर में कई फीचर अपग्रेड दिए गए हैं, जिनमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और वेंटिलेटेड सीट्स शामिल हैं, जो खास तौर से सेवी प्रो ट्रिम के लिए उपलब्ध हैं.

2024 MG Astor: एमजी मोटर इंडिया ने अपनी एस्टर एसयूवी का 2024 मॉडल पेश किया है, इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 9.98 लाख रुपये से शुरू होती है. यह अपडेटेड रेंज पांच ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसमें स्प्रिंट, शाइन, सेलेक्ट, शार्प प्रो और नया पेश किया गया सेवी प्रो शामिल है. सभी वेरिएंट 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस हैं, जो 110PS पॉवर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. पावरट्रेन ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 8-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स शामिल है.

नई एमजी एस्टर की कीमत

स्प्रिंट, शाइन, सेलेक्ट और शार्प प्रो ट्रिम्स में उपलब्ध मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए, एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 9.98 लाख रुपये, 11.68 लाख रुपये, 12.98 लाख रुपये और 14.40 लाख रुपये है. NA पेट्रोल-CVT के कॉम्बिनेशन को सेलेक्ट, शार्प प्रो और सेवी प्रो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 13.98 लाख रुपये, 15.68 लाख रुपये और 16.58 लाख रुपये है. सैंगरिया कलर स्कीम में सेवी प्रो सीवीटी की कीमत 16.68 लाख रुपये है. इसके अलावा, 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाला 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन खास तौर से सेवी प्रो ट्रिम के लिए रखा गया है, जो 17.89 लाख रुपये में उपलब्ध है, आइवरी और संग्रिया दोनों एक्सटीरियर पेंट स्कीम सभी वेरिएंट में उपलब्ध हैं. जबकि डुअल-टोन कलर स्कीम के लिए एक्स्ट्रा 20,000 रुपये चुकाना होगा.

aurora-silver

नई एमजी एस्टर के फीचर्स

2024 एमजी एस्टर में कई फीचर अपग्रेड दिए गए हैं, जिनमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और वेंटिलेटेड सीट्स शामिल हैं, जो खास तौर से सेवी प्रो ट्रिम के लिए उपलब्ध हैं. सेलेक्ट ट्रिम से शुरू होकर, एसयूवी आई-स्मार्ट 2.0 कनेक्टेड तकनीक, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक वायरलेस फोन चार्जर के साथ आती है. 

ADAS से है लैस

नई एस्टर लेवल 2 एडीएएस तकनीक के साथ आती है, जिसमें 14 एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. यह एसयूवी 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदर अपहोल्स्ट्री, लेदर-रैपेड स्टीयरिंग व्हील, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, एक 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, 6-स्पीकर और ट्वीटर, लेन चेंज असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आती है.

यह भी पढ़ें :- मैकलारेन ने भारत में लॉन्च की 750S सुपरकार, 5.91 करोड़ रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget