एक्सप्लोरर

MG Hector को मिली 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स, जानें क्यों इतनी पॉपुलर हो रही है ये कार

50,000 से ज्यादा की बुकिंग्स प्राप्त कर चुकी MG Hector इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV है, ऑटो एक्सपो में इसके पेट्रोल मॉडल को BS6 इंजन में भी अपग्रेड किया जा चुका है

नई दिल्ली: पिछले साल जून में MG Motor ने अपनी SUV Hector को भारत में लॉन्च किया था. लगातर इस गाड़ी को ग्राहकों का बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. अब कंपनी ने इस बात की घोषणा की है कि hector को अब तक 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं, जबकि अब तक कंपनी इसकी 20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है. MG Hector इस समय पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है. साथ ही इसमें 4 वेरिएंट मिलते हैं.

BS6 Hector

कंपनी ने इस साल ऑटो एक्सपो 2020 में Hector एसयूवी को BS6 इंजन में लॉन्च किया था. लेकिन कंपनी ने अभी सिर्फ इसके पेट्रोल मॉडल को ही अपग्रेड किया है. इस साल अप्रैल से देश में सिर्फ और सिर्फ BS6 वाहनों की ही बिक्री होगी, ऐसे में कंपनियां जल्द से जल्द से अपने वाहनों को BS6 इंजन में अपग्रेड करने में लगी हैं.

इंजन की बात करें तो MG Hector BS6 में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हैं जो 143 bhp का पावर और 250 Nm  का टॉर्क जेनरेट करता है. खास बात यह है कि BS6 इंजन में भी उतनी ही पावर मिलेगी जो BS4 मॉडल में मिलती थी. यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में है.

इंजन के अपग्रेड के अलावा Hector के डिजाइन और इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसमें अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, 4-साइड अजस्टेबल को-ड्राइवर सीट, हीटेड आउट साइड रियर व्यू मिरर और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Hector अपने डिजाइन और इंटीरियर की वजह से ज्यादा पसंद की जा रही हैं. जबकि इसकी परफॉरमेंस भी बेहतर बताई जा रही है. इतना ही नहीं इसमें बेहतर स्पेस भी मिलता है.

यह भी पढ़े 

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई Ignis, नए लुक के साथ मिलेंगे बढ़िया फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget