एक्सप्लोरर

लग्‍जरी कार ही नहीं Mercedes भारत में ये सामान बेचकर भी कर रही करोड़ों का कारोबार

Mercedes Non-Car Business: शायद ही आपको पता हो, लेकिन मर्सिडीज बेंज का भारत में कमाई का जरिया सिर्फ कार बेचना ही नहीं है बल्कि कंपनी यहां अपनी छोटी एक्सेसरीज से लेकर कई चीजों की बिक्री भी करती है.

भले ही आप मर्सिडीज बेंज न खरीद पाएं लेकिन आप इस ब्रांड की कई ऐसी चीजें हैं जो खरीदकर अपने घर ले जा सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा है तो जी हां, हम बिल्कुल सच कह रहे हैं. आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मर्सिडीज बेंज इंडिया सालभर में 50 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट करती है जोकि कार बेचने के अलावा है. 

ET Auto से बात करते हुए मर्सिडीज बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने बताया कि भारत में एक बड़ी तादाद में ऐसे इंडियन कंज्यूमर्स हैं जिनके पास भले ही ये लग्जरी कार न हो लेकिन वो खरीदने की चाह जरूर रखते हैं. यही वजह है कि वो ब्रांड की दूसरी चीजें जैसे Keychain, परफ्यूम और मोमेंटो खरीदना पसंद करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाला आइटम परफ्यूम है. 

कार के अलावा ये चीजें भी बेचती है कंपनी

मर्सिडीज इंडिया ने अपनी ऑनलाइन मर्चेंडाइज सेल्स मार्च 2020 में शुरू की थी. कार के अलावा ये कंपनी स्केल मॉडल्स, बैग्स, टी-शर्ट, कार मॉडल्स, ग्लव्स, पेन, जैकेट, इयररिंग्स और दूसरी चीजें बेचती है. इस ब्रांड की एक्सेसरीज की कीमत की बात की जाए तो 2500 रुपये से शुरू होकर 1.5 लाख रुपये तक इन सामान की कीमत है. इनमें कीचैन से लेकर AMG बैग तक कई चीजें शामिल हैं. सभी मर्सिडींज बेंज और AMG मर्चेंडाइज को जर्मनी से इम्पोर्ट किया जाता है जबकि एक्सेसरी रेंज और कुछ प्रॉडक्ट्स को लोकली ही बनाया जाता है. 

अय्यर के मुताबिक, मर्सिडीज नॉन-कार बिजनेस लगातार आगे बढ़ रहा है. यह ग्रोथ साल-दर-साल 20 फीसदी है. उनका कहना है कि यह बिजनेस सिर्फ पैसे के लिए नहीं है बल्कि इससे लोगों के इमोशन्स भी जुड़े हुए हैं.  ऐसा उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक बच्चा अगर ब्रांड का छोटा सा टेडी बियर खरीदता है तो वो उसे फ्यूचर से कनेक्ट कर सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ बुलेट ही नहीं है आपका फर्स्ट ऑप्शन, इन बाइक्स में भी मिलता है दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget