एक्सप्लोरर

Mercedes-Benz से लेकर Range Rover तक, GST 2.0 से लग्जरी कारों की कीमत में आई भारी गिरावट, देखें लिस्ट

GST दरों में कटौती से लग्जरी कारों की कीमतों में भारी कमी आई है. Mercedes, BMW, Audi और Range Rover जैसी कारें लाखों रुपये सस्ती हो गई हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

अगर आप नई लग्जरी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी का समय सबसे बेहतर है, क्योंकि कुछ ही दिनों में नई GST दरें लागू होने वाली हैं. सभी लग्जरी कार कंपनियों ने GST कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि अब लग्जरी कारें पहले से काफी सस्ती मिलेंगी. उदाहरण के तौर पर, Mercedes S-Class की कीमत 10 लाख रुपये से भी ज्यादा घट गई है. इसी तरह, बड़ी GSL SUV की कीमत में भी करीब 10 लाख रुपये की कटौती हुई है. आइए विस्तार से जानते हैं.

BMW की बड़ी कारें अब पहले से सस्ती

  • BMW ने भी अपने टॉप सेगमेंट मॉडल्स में कीमतें कम की हैं. X5 SUV लगभग 7 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है, जबकि X7 में 9 लाख रुपये से अधिक की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. इसी तरह 5 Series LWB भी 4 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. BMW हमेशा उन ग्राहकों की पसंद रही है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहते हैं. अब कीमतें कम होने से यह कारें और भी ज्यादा बेहतर डील बन गई हैं.

Mercedes-Benz

  • Mercedes-Benz की बात करें तो सबसे ज्यादा कीमतों में कमी S-Class और GSL SUV में देखने को मिली है. S-Class की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा घट गई है, जबकि GSL SUV भी लगभग 10 लाख रुपये सस्ती हो गई है. इसी तरह, GLE मॉडल में 6 से 8 लाख रुपये तक की कमी और E-Class में 5 लाख रुपये से अधिक की कटौती हुई है. Mercedes हमेशा से भारत में लग्जरी कारों की पहचान रही है. ऐसे में इन कीमतों की कमी उन ग्राहकों के लिए बड़ा मौका है, जो लंबे समय से Mercedes खरीदने का सपना देख रहे थे.

Audi ने भी घटाई SUV और सेडान की कीमत

  • Audi इंडिया ने भी अपनी कारों पर बड़े डिस्काउंट दिए हैं. Q8 SUV लगभग 8 लाख रुपये सस्ती हो गई है, जबकि Q7 की कीमत 6 लाख रुपये से अधिक कम हुई है. इसके अलावा Q5 SUV में भी 4.5 लाख रुपये की कटौती हुई है. Audi हमेशा प्रीमियम कार खरीदारों की लिस्ट में टॉप पर रहती है. इन नई कीमतों के बाद Q8 और Q7 जैसी लग्जरी SUVs अब ज्यादा लोगों की पहुंच में आ सकती हैं.

Range Rover और Land Rover पर बड़ी बचत

  • लैंड रोवर और रेंज रोवर ने इस GST कटौती का सबसे बड़ा असर दिखाया है. रेंज रोवर की कीमतों में 4.6 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक की कमी की गई है. इसी तरह डिफेंडर मॉडल की कीमत 7 लाख रुपये से लेकर 18.6 लाख रुपये तक कम हो गई है. यह कमी उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो हमेशा से Range Rover खरीदना चाहते थे लेकिन कीमतों की वजह से रुक गए थे. अब यह SUV खरीदना पहले से आसान हो गया है.

Volvo की SUVs पर भी बड़ी छूट

  • Volvo ने भी अपने दो प्रमुख मॉडल्स पर कीमतें घटाई हैं. नई XC60 SUV की कीमत 4.79 लाख रुपये कम कर दी गई है और XC90 में लगभग 7 लाख रुपये की कमी की गई है. Volvo अपनी सेफ्टी और क्लास के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह कीमत कटौती ग्राहकों को एक प्रीमियम SUV कम बजट में खरीदने का शानदार मौका दे रही है.

  • बता दें कि GST कटौती के चलते सभी बड़ी कार कंपनियों ने कीमतें कम कर दी हैं. Mercedes, BMW, Audi, Land Rover और Volvo की SUVs और सेडान अब लाखों रुपये सस्ती हो चुकी हैं. इन नई कीमतों से मार्केट में मांग बढ़ने की पूरी संभावना है. खासकर लग्जरी SUVs की डिमांड में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: जल्द आ रही हाईटेक फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली Maruti की ये SUV, कीमत 10 लाख से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget