एक्सप्लोरर

Mercedes Benz E-Class Sedan: मर्सिडीज ने किया सिक्स्थ जेनरेशन ई-क्लास सेडान का खुलासा, अगले साल होगी लॉन्च 

मर्सिडीज सुपरक्रीन सेटअप में डैशबोर्ड पर सिंगल ग्लास पैनल के नीचे तीन इंटीग्रेटेड स्क्रीन लगाई गई है. ड्राइवर के सामने 12.2 इंच की स्क्रीन का उपयोग इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए किया जाता है.

Sixth Generation Mercedes-Benz E-Class: मर्सिडीज-बेंज ने अपनी छठवीं पीढ़ी के लॉन्ग-व्हीलबेस ई-क्लास सेडान (कोडनेम V214) के डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. नई ई-क्लास लॉन्ग-व्हीलबेस आने वाले महीनों में चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और कंपनी ने पुष्टि की है, अगले साल की दूसरी छमाही में यह भारत में लॉन्च होगी.

मिलेंगे अधिक फीचर्स और तकनीक

मौजूदा ई-क्लास की तरह, भारत में अगले साल एलडब्ल्यूबी बॉडी स्टाइल लॉन्च होगा, और यह चीन में सामने आए मॉडल के समान दिखेगा. ग्लोबल मार्केट में ई-क्लास के लिए भारत एकमात्र बाजार है जहां यह कार इस राइट-हैंड-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन LWB में बेची जाती है. चीन और कुछ अन्य बाजारों में भी LWB की बिक्री होती है, लेकिन लेफ्ट-हैंड-ड्राइव लेआउट के साथ. एलडब्ल्यूबी ई-क्लास में कोई परफॉर्मेंस मॉडल नहीं मिलता है लेकिन स्पोर्टी एएमजी-लाइन जैसी खूबियां मिलती हैं.

डाइमेंशन और डिजाइन

नई ई-क्लास का व्हीलबेस वर्तमान में भारत में मिलने वाले मॉडल के व्हीलबेस की तुलना में लंबा है. इसकी लंबाई 5,092 मिमी, चौड़ाई 1,880 मिमी, ऊंचाई 1,493 मिमी और व्हीलबेस 3,094 मिमी लंबा है. मौजूदा पीढ़ी की ई-क्लास को इस साल की शुरुआत में एक स्टैंडर्ड व्हीलबेस बॉडी स्टाइल में पेश किया गया था. LWB एडिशन को कुछ महीने पहले चीन में लीक हुई तस्वीरों में देखा गया था. प्रोडक्शन मॉडल ई-क्लास एलडब्ल्यूबी देखने में काफी हद तक रेगुलर सेडान के समान दिखती है. हालाँकि, पिछला दरवाजा, मौजूदा ई-क्लास एलडब्ल्यूबी की तरह लंबा है, और पीछे का क्वार्टर ग्लास पीछे की खिड़की के साथ रियर डोर में इंटीग्रेटेड है. 

इंटीरियर

स्टैंडर्ड ई-क्लास में मिलने वाला इंटीरियर सेटअप एलडब्ल्यूबी कार के समान होगा. चीन में दिखाए गए मॉडल में अलग-अलग फीचर्स के साथ कई वेरिएंट हैं, जिनमें ओटोमन फ़ंक्शन के साथ पावर रिक्लाइनिंग रियर सीटें भी शामिल हैं.  "सुपरस्क्रीन" स्टैंडर्ड तौर पर कुछ वेरिएंट में उपलब्ध हैं. हालांकि मर्सिडीज-बेंज इंडिया अभी भी भारत में इस फीचर के पेशकश पर विचार कर रही है.

फीचर्स

मर्सिडीज सुपरक्रीन सेटअप में डैशबोर्ड पर सिंगल ग्लास पैनल के नीचे तीन इंटीग्रेटेड स्क्रीन लगाई गई है. ड्राइवर के सामने 12.2 इंच की स्क्रीन का उपयोग इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए किया जाता है और सेंटर में 14.4 इंच की स्क्रीन मुख्य इंफोटेनमेंट यूनिट है. फ्रंट पैसेंजर के लिए एक अन्य तीसरी स्क्रीन भी मिलती है.

पावरट्रेन 

पावरट्रेन की बात करें तो चीन स्पेक मॉडल में छह-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लाइन-अप मिलता है जो शायद भारत में नहीं मिलेगा. भारत में हम उम्मीद करते हैं कि पेट्रोल और डीजल इंजनों का मौजूदा इंजन सेटअप कुछ अपडेट के साथ नेक्स्ट जेनरेशन ई-क्लास में भी जारी रहेगा. लॉन्च नजदीक आने पर इसके बारे में और अधिक जानकारी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें :- स्क्रैंब्लर बाइक खरीदने का है विचार, तो ये 5 किफायती मॉडल्स हैं बाजार में मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget