एक्सप्लोरर

Maruti Victoris Vs Honda Elevate: माइलेज, फीचर्स और कीमत में कौन सी SUV है बेहतर?

Maruti Victoris और Honda Elevate दोनों में बेहतर फीचर्स मिलते हैं. आइए जानें इंजन, माइलेज, फीचर्स, सुरक्षा और कीमत के आधार पर जानें कौन सी एसयूवी आपके बजट और जरूरत के लिए बेस्ट है.

भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में अब एक नया मुकाबला देखने को मिल रहा है. Maruti Victoris को हाल ही में लॉन्च किया गया है, इसका सीधा मुकाबला Honda Elevate से है. दोनों गाड़ियां डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में बेजोड़ हैं, लेकिन सवाल ये है कि आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सी SUV सही विकल्प होगी? आइए इंजन, माइलेज, फीचर्स, सुरक्षा और कीमत के आधार पर जानते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा दमदार?

  • दरअसल, Maruti Victoris में 1.5-लीटर का इंजन दिया गया है, जो 75.8 किलोवाट पावर और 139 Nm टॉर्क जनरेट करता है. खास बात ये है कि इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG वेरिएंट के साथ भी खरीदा जा सकता है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं. वहीं, Honda Elevate में भी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 121 PS पावर और 145 Nm टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मौजूद हैं.

माइलेज में किसकी है ज्यादा बचत?

  • माइलेज के मामले में Maruti Victoris आगे नजर आती है. इसके मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 21.18 km/l तक है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट भी लगभग 21.06 km/l देता है. वहीं, Honda Elevate का माइलेज मैनुअल में 15.31 km/l और CVT वर्जन में 16.92 km/l तक है. यानी अगर आप ज्यादा ईंधन बचाना चाहते हैं, तो Victoris आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

किस SUV में है ज्यादा टेक्नोलॉजी?

  • Maruti Victoris में प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं. इसमें LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड रियर टेल लाइट्स, 26.03 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डॉल्बी एटमॉस सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 35+ कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं. वहीं, Honda Elevate भी फीचर्स से भरपूर है. इसमें LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 16-17 इंच व्हील्स, सिंगल-पेन सनरूफ, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट की, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, रियर AC वेंट और PM2.5 एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स मौजूद हैं. फीचर्स की लिस्ट में Victoris थोड़ी ज्यादा एडवांस लगती है.

कौन है ज्यादा सेफ?

  • Maruti Victoris में 6 एयरबैग, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज और Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. Honda Elevate भी सुरक्षा में पीछे नहीं है. इसमें छह एयरबैग, EBD, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, CMBS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन वॉच कैमरा, TPMS और Level-2 ADAS जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी शामिल हैं. दोनों गाड़ियां सुरक्षा के लिहाज से लगभग बराबर खड़ी हैं, लेकिन Honda Elevate ड्राइविंग असिस्टेंस टेक्नोलॉजी में थोड़ा आगे है.

कौन है ज्यादा किफायती?

  • कीमत के मामले में Maruti Victoris की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये है और इसका टॉप मॉडल 19.98 लाख रुपये तक जाता है. वहीं, Honda Elevate की कीमत 11.91 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 15.41 लाख रुपये तक है. यानि Victoris आपको ज्यादा वेरिएंट और प्राइस रेंज में विकल्प देती है, जबकि Elevate सीमित, लेकिन प्रैक्टिकल बजट में आती है.
  •  
  • बता दें कि अगर आप ज्यादा माइलेज, किफायती कीमत और हाई-टेक फीचर्स चाहते हैं, तो Maruti Victoris आपके लिए बेहतर विकल्प होगी. वहीं, अगर आप स्मूथ ड्राइविंग, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और ड्राइविंग असिस्टेंस टेक्नोलॉजी को प्रायोरिटी देते हैं, तो Honda Elevate आपके लिए सही चुनाव है. ये दोनों SUVs दमदार हैं, लेकिन चुनाव आपके बजट और प्रायोरिटी पर निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें: TVS Ntorq 150 Vs Hero Xoom 160: कौन सा स्कूटर है ज्यादा पावरफुल और फीचर-लोडेड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget