एक्सप्लोरर

Maruti Victoris के किन वेरिएंट्स में मिलता है ADAS फीचर्स, क्या हाइब्रिड-CNG खरीदना रहेगा सही? जानें डिटेल्स

Maruti Victoris SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, लेकिन ADAS केवल टॉप वेरिएंट्स में मिलता है. आइए जानें Hybrid या CNG- कौन सा वेरिएंट खरीदना फायदे का सौदा रहेगा.

मारुति सुजुकी ने हाल ही में विक्टोरिस SUV लॉन्च की है. यह कंपनी की पहली ऐसी SUV है जिसे BNCAP और GNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस कार में मजबूत सेफ्टी के साथ प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इसका एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सभी वेरिएंट्स में नहीं मिलता. चलिए जानते हैं कि यह फीचर किन वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

Maruti Victoris ADAS फीचर्स

  • मारुति विक्टोरिस के टॉप वेरिएंट्स में ADAS लेवल 2 फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं. इनमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. ये सभी फीचर्स खासकर हाइवे पर ड्राइव करते समय और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान काफी मददगार साबित होते हैं.

Maruti Victoris Hybrid और CNG: कौन सा बेहतर?

  • Victoris को तीन इंजन ऑप्शन -1.5L पेट्रोल, 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.5L पेट्रोल-CNG में लॉन्च किया गया है. Hybrid वेरिएंट का माइलेज सबसे ज्यादा है, जो 28.65 kmpl (ARAI सर्टिफाइड) तक जाता है. यह लंबी दूरी और फ्यूल सेविंग चाहने वालों के लिए बेहतर है, लेकिन इसमें ADAS नहीं मिलता और कीमत भी ज्यादा है. CNG वेरिएंट किफायती है और कम रनिंग कॉस्ट देता है. यह उन खरीदारों के लिए बेहतर है, जिन्हें बजट-फ्रेंडली और ज्यादा माइलेज वाली SUV चाहिए. पेट्रोल ऑटोमैटिक ZXI Plus वेरिएंट ADAS के साथ आता है. अगर आपको एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स चाहिए, तो यही वेरिएंट सबसे बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है.

Maruti Victoris की कीमत और उपलब्धता

  • Victoris की कीमत 10.50 लाख से शुरू होकर 19.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह SUV मारुति की ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच पोजिशन रखती है. इसकी बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 22 सितंबर 2025 के बाद मिलने लगेगी.

हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर 

  • बता दें कि मारुति सुजुकी विक्टोरिस सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी. क्रेटा का पेट्रोल वेरिएंट 11.11 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि इसका ऑटोमैटिक (IVT) वेरिएंट 15.99 लाख रुपये से मिलता है. क्रेटा में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले दो वेरिएंट SX (O) और SX (O) DT आते हैं, जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ दिए जाते हैं. इनकी कीमत - 20.19 लाख रुपये और 20.34 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Mahindra Bolero से Tata Safari तक: ये है भारत की 5 सबसे सस्ती डीजल SUVs, जानें क्यों है आज भी खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget