एक्सप्लोरर

मारुति ने इस कार को किया टैक्स-फ्री, इन विशेष ग्राहकों को करीब एक लाख रुपये सस्ती मिलेगी कार

Maruti Suzuki Car Price: मारुति सुजुकी वैगनआर को सीएसडी के ग्राहकों के लिए सस्ता किया गया है. इससे मारुति वैगनआर की कीमत में करीब एक लाख रुपये की कटौती देखने को मिल रही है.

Maruti Suzuki WagonR: मारुति सुजुकी वैगनआर पर कंपनी ने GST को काफी कम किया है. लेकिन ये सुविधा केवल कुछ विशेष ग्राहकों के लिए ही दी जा रही है. कार निर्माता कंपनी ने कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) से कार खरीदने वालों के लिए सहूलियल की है. इन स्टोर्स से कई कारों को सेल किया जाता है, जिन्हें केवल सेना के जवान ही खरीद सकते हैं. CSD से बिकने वाली कारों पर 28 फीसदी की जगह केवल 14 फीसदी ही टैक्स लगाया जाता है.

CSD से खरीदने पर लाखों का फायदा

मारुति सुजुकी वैगनआर की एक्स-शोरूम प्राइस 5,54,500 रुपये से शुरू है. वहीं सीएसडी से खरीदने वालों के लिए इस कार की कीमत 4,63,165 रुपये से शुरू होती है. एक्स-शोरूम प्राइस और CSD कीमत में 91,335 रुपये का अंतर है. 

वहीं वैगनआर के और वेरिएंट्स में ये अंतर एक लाख रुपये से भी ज्यादा का हो जाता है. अगर मारुति सुजुकी वैगनआर के 1.0-लीटर पेट्रोल AMT वेरिएंट की बात करें, तो वैगनआर VXI की एक्स-शोरूम प्राइस 6,49,500 रुपये है. लेकिन इस कार की CSD कीमत 5,42,080 रुपये हो जाती है. इन दोनों कीमतों में 1,07,420 रुपये का अंतर देखने को मिलता है.

मारुति सुजुकी वैगनआर की परफॉर्मेंस

मारुति सुजुकी वैगनआर में एडवांस K-सीरीज का इंजन लगा है. मारुति की ये कार 1.0-लीटर पेट्रोल MT वेरिएंट में 24.35 kmpl का माइलेज देती है. वहीं 1.0-लीटर पेट्रोल AGS वेरिएंट में 25.19 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है. इसके अलावा 1-लीटर CNG वेरिएंट में ये कार 33.47km/kg का माइलेज देती है.

मारुति की कार के दमदार फीचर्स

मारुति सुजुकी वैगनआर में ऑटो गियर शिफ्ट का फीचर दिया गया है. इस कार में स्मार्टप्ले स्टूडियो के साथ स्मार्टफोन नेविगेशन का फीचर भी दिया गया है. स्मार्टप्ले डॉक सिस्टम भी इस कार में लगा है, जिससे आप अपनी फोन कॉल्स, म्यूजिक और नेविगेशन सिस्टम से जुड़े रहते हैं.

ये भी पढ़ें

Tata Motors: IOCL ने भारतीय सेना को सौंपी हाइड्रोजन से चलने वाली Tata Bus, 300 किमी की देगी रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाली Fronx लॉन्च करेगी Maruti, 35 KM से ज्यादा माइलेज
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाली Fronx लॉन्च करेगी Maruti, 35 KM से ज्यादा माइलेज
Bike पर Dashcam लगवाना क्यों है फायदे का सौदा? जानें काम की बात
Bike पर Dashcam लगवाना क्यों है फायदे का सौदा? जानें काम की बात
1 अक्टूबर को टेस्ला पेश करेगी 998KM रेंज वाली रोडस्टर, जानें खासियत
1 अक्टूबर को टेस्ला पेश करेगी 998KM रेंज वाली रोडस्टर, जानें खासियत
After मार्केट मॉडिफिकेशन से खत्म हो जाती है कार की वारंटी? क्या है सच
After मार्केट मॉडिफिकेशन से खत्म हो जाती है कार की वारंटी? क्या है सच

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
Embed widget