एक्सप्लोरर

Cars Under 6 Lakh: 6 लाख के बजट में आती हैं Maruti Suzuki Wagon R और Tata Tiago, कौन है ज्यादा सुरक्षित?

Maruti Suzuki Wagon R vs Tata Tiago: 6 लाख के बजट में टाटा टियागो और वैगन आर में से कौन सी कार ज्यादा बेहतर है? आइए इन दोनों कारों की कीमत, फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

Maruti Suzuki Wagon R vs Tata Tiago: भारतीय बाजार में Tata Tiago की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 7.5 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, Maruti Suzuki Wagon R की कीमत 5.78 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

इस तुलना से साफ है कि Tata Tiago का बेस मॉडल Wagon R से सस्ता है. यदि आपका बजट बहुत टाइट है और आप एंट्री-लेवल हैचबैक खरीदना चाहते हैं, तो Tata Tiago एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. दोनों कारें पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं, जिससे आपको फ्यूल ऑप्शन चुनने की भी सुविधा मिलती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Tiago अपने बेस वेरिएंट में भी दमदार फीचर्स देती है, जैसे कि 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (हायर वेरिएंट में 10.25 इंच का भी विकल्प), 8-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, 15-इंच अलॉय व्हील्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs और रियर पार्किंग कैमरा. Tiago का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री भी इसे यंगस्टर्स के बीच खासा लोकप्रिय बनाता है.

दूसरी ओर, Maruti Wagon R में भी अच्छे फीचर्स मिलते हैं जैसे 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 14-इंच अलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन इंटीरियर. इसके टॉप वेरिएंट में स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट और ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कलर का विकल्प भी मिलता है. हालांकि फीचर्स के मामले में Tata Tiago थोड़ा प्रीमियम फील देती है और तकनीकी रूप से Wagon R से आगे नजर आती है.

माइलेज तुलन

Tata Tiago के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज लगभग 19-20 किमी/लीटर है. इसके CNG वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 26.49 किमी/किग्रा और AMT ट्रांसमिशन के साथ 28.06 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज मिलता है. खास बात यह है कि CNG वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है, जो कि सेगमेंट में काफी यूनिक है. वहीं, Maruti Wagon R का पेट्रोल वर्जन 25.19 किमी/लीटर का माइलेज देता है और CNG वेरिएंट में यह आंकड़ा बढ़कर 34.05 किमी/किग्रा तक पहुंच जाता है. हालांकि Wagon R का CNG वर्जन सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आता है. अगर बात सिर्फ माइलेज की करें, तो Wagon R CNG इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देती है और कम खर्च में लंबी दूरी तय करने के लिए ज्यादा सही है..

सेफ्टी फीचर्स

Tata Tiago ने सेफ्टी के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. Tiago में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाते हैं. वहीं, Maruti Wagon R को सेफ्टी के मोर्चे पर थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है. इसे ग्लोबल NCAP से केवल 1-स्टार रेटिंग मिली है. हालांकि, मारुति ने हाल ही में Wagon R में 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के रूप में शामिल किया है. 

अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो सेफ्टी, स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फील दे, तो Tata Tiago आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होगी. इसका 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग और फीचर-लोडेड इंटीरियर इसे खास तौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाता है. दूसरी तरफ, अगर आपकी प्राथमिकता अधिक माइलेज, कम मेंटेनेंस कॉस्ट और एक भरोसेमंद ब्रांड है, तो Maruti Suzuki Wagon R एक शानदार विकल्प है.

ये भी पढ़ें: शानदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स वाली Honda Activa की मार्केट में जबरदस्त डिमांड, जानें कौन सा मॉडल खरीदना होगा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगल चार्ज पर 520 KM रेंज, किफायती कीमत के साथ ये गाड़ी Nexon EV को देगी टक्कर
सिंगल चार्ज पर 520 KM रेंज, किफायती कीमत के साथ ये गाड़ी Nexon EV को देगी टक्कर
क्या E20 फ्यूल से खराब हो सकते हैं रबर पाइप, सील और फ्यूल लाइन? जानें हर बात
क्या E20 फ्यूल से खराब हो सकते हैं रबर पाइप, सील और फ्यूल लाइन? जानें हर बात
Duster, Creta या Nissan Tekton... रोज ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी कार है बेहतर, देखें फीचर्स
Duster, Creta या Nissan Tekton... रोज ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी कार है बेहतर, देखें फीचर्स
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget