एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki का अगस्त में 8 फीसदी तक प्रोडक्शन घटा, जानें क्या रही बड़ी वजह

कारों में इस्तेमाल होने वाली सिलिकन चिप की कमी की वजह से अगस्त महीने में मारुति सुजुकी का प्रोडक्शन घट गया. पिछले महीने मारुति ने 1,13,937 वाहनों का उत्पादन किया. इसमें आठ फीसदी की कमी आई है.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का चिप की वजह से प्रोडक्शन अगस्त में आठ फीसदी तक घटकर 1,13,937 यूनिट रहा. कंपनी के मुताबिक सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से पिछले महीने के दौरान उसके प्रोडक्शन पर असर पड़ा. वहीं पिछले साल मारुति ने अगस्त में 1,23,769 वाहन बनाए थे. शेयर मार्केट को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे की कमी की वजह से अगस्त में कंपनी कम कारें बना सकी. 

इसलिए उत्पादन में आई कमी
सेमीकंडक्टर सिलिकन चिप, जिसका इस्तेमाल वाहन, कंप्यूटर और मोबाइल फोन के अलावा अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स में कंट्रोल के साथ-साथ मेमोरी के लिए किया जाता है. हाल के समय में नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्राइवर एसिस्ट की वजह से ऑटो कंपनियों मे सेमीकंडक्टरों का इस्तेमाल बढ़ा है. मारुति ने कहा कि अगस्त में उसका पैसेंजर व्हीकल्स का प्रोडक्शन घटकर 1,11,368 यूनिट रह गया, जो अगस्त, 2020 में 1,21,381 यूनिट था. अगस्त में मिनी कारों जैसे आल्टो और एस-प्रेसो का प्रोडक्शन 20,332 यूनिट रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 22,208  यूनिट था.

ऐसा रहा कॉम्पैक्ट व्हीकल्स का प्रोडक्शन
इसी तरह कॉम्पैक्ट कारों जैसे वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर का प्रोडक्शन घटकर 47,640 यूनिट रह गया, जो अगस्त, 2020 में 67,348 यूनिट था. यूटिलिटी वाहनों जिप्सी, एर्टिगा, विटारा ब्रेजा और एक्सएल 6 का प्रोडक्शन हालांकि बढ़कर 29,965 यूनिट पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 21,737 यूनिट था. 

Ecco का प्रोडक्शन बढ़ा
वहीं इसी तरह ईको वैन का प्रोडक्शन भी बढ़कर 10,430 यूनिट पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 8,898 यूनिट था. कंपनी ने कहा कि उसके हल्के कॉमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी का प्रोडक्शन 2,569 यूनिट रहा. एक साल पहले समान महीने में यह 2,388 यूनिट था. जुलाई में मारुति का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 1,70,719 यूनिट रहा था.

ये भी पढ़ें

इंतजार खत्म! इसी महीने बाजार में दस्तक दे सकती है 2021 Force Gurkha एसयूवी, Mahindra Thar को देगी जबरदस्त टक्कर

Car Tips: पहली बार खरीदने जा रहे हैं कार तो इन बातों का रखें खास ध्यान, अच्छी डील के साथ होगी ज्यादा सेविंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?

Embed widget