एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म! इसी महीने बाजार में दस्तक दे सकती है 2021 Force Gurkha एसयूवी, Mahindra Thar को देगी जबरदस्त टक्कर

2021 Force Gurkha एसयूवी को कंपनी इसी महीने बाजार में उतार सकती है. हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं हुआ है.

अपनी धांसू कारों के लिए मशहूर ऑटो कंपनी Force की मोस्ट अवेटेड एसयूवी 2021 Force Gurkha का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. हाल ही में नई Force Gurkha का टीजर सामने आ गया है, जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि ये कार जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है. इसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका डिजाइन ऑटो एक्सपो में शो किए गए मॉडल से थोड़ा सा अलग हो सकता है. इस कार को कंपनी कई बदलाव के साथ बाजार में उतारने जा रही है. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ बदलने वाला है. 

ये होंगे अपडेट्स
2021 Force Gurkha की कई बार डिटेल्स और फोटोज लीक हुए हैं, जिनके मुताबिक इसमें नई हेडलाइट्स के साथ सर्कूलर डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा सा लोगो देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए फॉग लैम्प्स, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक आउट साइड रियर व्यू मिरर और रूफ कैरियर जैसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इसके केबिन की बात करें तो इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों के साथ यह गाड़ी ज्यादा दमदार नजर आएगी.

इंजन
सेकेंड जेनरेशन गुरखा में BS6 मानक वाला 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो कि 90bhp की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा, साथ ही इसमें फोर व्हील ड्राइव (4x4) की भी सुविधा मिलेगी. इस गाड़ी में डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर्स मिलेंगे. भारत में किस तारीख को इसे लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

Mahindra Thar से होगा मुकाबला 
2021 Force Gurkha का मुकाबला Mahindra Thar से होगा. महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल  गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी ऑप्शन मिलता है. इसके फ्रंट में डबल wishbone के साथ कोइल ओवर डम्पर और स्टेबिलाइजर बार सस्पेंशन दिया है जबकि इसके फ्रंट में सॉलिड रियल एक्सेल  सस्पेंशन और स्टेबिलाइजर बार दिया है, जिसकी मदद से थार खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती हैं. महिद्रा थार की एक्स-शो रूम कीमत 12.12 लाख रुपये से लेकर 14.17 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Car Tips: पहली बार खरीदने जा रहे हैं कार तो इन बातों का रखें खास ध्यान, अच्छी डील के साथ होगी ज्यादा सेविंग

CNG Cars: ये सीएनजी कारें देती हैं बेहतरीन माइलेज, बजट के मामले में भी हैं फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget