एक्सप्लोरर

15 साल बाद मारुति सुजुकी को इतना बड़ा झटका, 2020-21 की पहली तिमाही में हुआ 250 करोड़ का घाटा

मारुति सुजुकी को वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में 1436 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, लेकिन अब कंपनी को 250 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. कंपनी को 15 साल के बाद किसी तिमाही में पहली बार इतना घाटा हुआ है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि इस बार कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है. वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कंपनी को करीब 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कंपनी की पहली तिमाही में कंपनी की आय 4107 करोड़ रुपये रही है. मारुति सुजुकी इंडिया को 15 साल में पहली बार किसी तिमाही में इतना घाटा हुआ है.

15 साल बाद हुआ इतना घाटा

मारुति सुजुकी को बीते वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2019 में 1436 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, लेकिन अब कंपनी को 250 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. कंपनी को 15 साल के बाद किसी तिमाही में पहली बार इतना घाटा हुआ है. पिछले वर्ष में इस तिमाही में कुल 4,02,594 यूनिट बेची थीं. वहीं बार महज 76,599 यूनिट की ही बिक्री हो पाई है. इसके अलावा कंपनी ने घरेलू बाजार में 67027 यूनिट बेचे जबकि 9572 यूनिट का निर्यात किया.

इसलिए हुआ घाटा

मारुति सुजुकी की तरफ से एक बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा. कंपनी की आय 19,719.8 करोड़ रुपये से गिरकर 4,106.5 करोड़ रुपये रह गई. इसमें 80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, कंपनी की सेल्स 18,735.2 करोड़ रुपये से गिरकर 3,677.5 करोड़ रुपये पर आ गई है.

ये भी पढ़ें

कमाई के मामले में Hyundai Creta ने मचाई धूम, कोरोना काल में बुकिंग हुई 55 हजार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी हुंडई की नई प्रीमियम हैचबैक कार, बलेनो और जैज़ से होगा मुकाबला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget