एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition: मारुति सुजुकी की इस कार के नए एडिशन ने दी दस्तक, तगड़े माइलेज के साथ कीमत मात्र इतनी

मारुति सुजुकी इंडिया ने इग्निस का रेडिएंस एडिशन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल की कीमत रेगुलर मॉडल से भी कम है. वहीं इसका लुक भी काफी जोरदार है.

Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition: मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की सस्ती गाड़ियों को देश में बढ़िया रिस्पांस मिलता है. इसी बीच कंपनी ने अपनी चर्चित कार इग्निस का नया और सस्ता वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने मारुति सुजुकी इग्निस रेडिएंस एडिशन (Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition) को बाजार में उतारा है. ये वेरिएंट 20 किमी से भी ज्यादा का माइलेज प्रदान करता है. वहीं इसका लुक भी काफी आकर्षक है.

Maruti Suzuki Ignis New Edition

मारुति सुजुकी इग्निस के इस नए एडिशन में कंपनी ने कुछ हल्के बदलाव किए हैं. इस कार को नए एक्सटीरियर और स्टाइलिश इंटीरियर के साथ उतारा गया है. हालांकि इस कार के डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंजन की बात करें तो नई मारुति सुजुकी इग्निस में कंपनी ने 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है.

ये इंजन 83 पीएस की मैक्स पावर के साथ 113 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसे 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. कंपनी के अनुसार नई मारुति सुजुकी इग्निस 20.89 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. इसके अलावा इस कार को कंपनी ने 7 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ बाजार में उतारा है.

जोरदार फीचर्स

मारुति सुजुकी इग्निस रेडिएंस एडिशन के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 7 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया हुआ है. इसके अलावा इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल के साथ पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन जैसे शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं.

वहीं कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ESC, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जो कार को एक सुरक्षित कार बनाते हैं.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी इग्निस रेडिएंस एडिशन रेगुलर मॉडल से करीब 35 हजार रुपये सस्ता है. इग्निस के रेगुलर मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है. वहीं कंपनी ने इस नए एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये रखी है. साथ ही बाजार में यह कार टाटा टियागो (Tata Tiago) और हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस (Hyundai Grand i10 Nios) जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Citroen Basalt: सिट्रोएन की इस नई एसयूवी की पहली झलका आई सामने, डिजाइन देख उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget