एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki ने पेश किया Grand Vitara का नया एडिशन, फर्स्ट लुक से लेकर फीचर्स तक जानें सब

Maruti Grand Vitara New Edition: नई मारुति ग्रेंड विटारा में 1.5‑लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है, यह इंजन 115 bhp की पावर जनरेट करता है.

मारुति सुजुकी ने नेक्सा के 10 साल पूरे होने पर अपनी पॉपुलर ग्रैंड विटारा के Phantom Blaq Edition को अनवील किया है. यह अभी Strong Hybrid Alpha+ वेरिएंट में ही मौजूद है. Maruti Grand Vitara को Matte Black Wrap के साथ पेश किया गया है. इसमें ग्रिल, अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, डोर हैंडल, डी-पिलर सभी ब्लैक कलर में है.

Maruti Grand Vitara के नए एडिशन के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन का कलर पूरी तरह ब्लैक है और इसमें गोल्ड एक्सेंट्स एड किए गए हैं. गाड़ी की सीट्स पर फॉक्स लेदर अपहोल्स्ट्री का यूज किया गया है. ग्रैंड विटारा के नए एडिशन में 9‑इंच का SmartPlay Pro+ इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

नई मारुति ग्रैंड विटारा में 7‑इंच डिजिटल वर्चुअल क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है. नए एडिशन में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं. इसके अलावा  360‑डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और Suzuki Connect जैसी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है. 

Maruti Grand Vitara के नए एडिशन की पावर

Maruti Grand Vitara में 1.5‑लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है, यह इंजन 115 bhp की पावर जनरेट करता है. यह हाइब्रिड सेटअप 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. मारुति की इस कार में Nexa Safety Shield के तहत छह एयरबैग्स, ABS, ESP (Electronic Stability Program), EBD, Hill Hold Control, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. 

नया एडिशन बनाता है ज्यादा अट्रेक्ट्रिव

Maruti Grand Vitara की बिक्री भी अक्सर चर्चाओं में रहती है. पिछले 32 महीनों में गाड़ी की 3 लाख यूनिट सेल की गई हैं, जो कि इस सेगमेंट में इसकी सफलता को दिखाता है. अब ऐसे में Phantom Blaq Edition का आकर्षक मैट ब्लैक लुक इसे और ज्यादा अट्रेक्ट्रिव बनाता है. 

यह भी पढ़ें:-

क्या 25 हजार सैलरी होने पर भी आप खरीद सकते हैं Royal Enfield Hunter 350? जानें हिसाब 

 

 

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget