एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Fronx CNG: जल्द ही 6 एयरबैग के साथ आयेगी मारुति फ्रोंक्स सीएनजी? एक्सटर से होगा मुकाबला

भारतीय कार बाजार में लॉन्च होने के दो महीने के भीतर मारुति सुजुकी ने फ्रोंक्स की 17,854 यूनिट्स बेची हैं, जिसमें मई में 9,863 यूनिट्स और जून में 7,991 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

Maruti Suzuki Fronx: दिग्गज ऑटोमेकर कंपनी मारुति सुजुकी, हालिया लॉन्च हुंडई एक्सटर और भारतीय बाजार में सेगमेंट में सबसे ज़्यादा बिकने वाली माइक्रो एसयूवी टाटा पंच को टक्कर देने के लिए नेक्सा डीलरशिप लाइनअप में अपनी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर फ्रोंक्स में कुछ बदलाव करने वाली है. फ्रोंक्स कुल पांच वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, ज़ेटा और अल्फा में बाजार में उपलब्ध है. इसमें आपको तीन फ्यूल ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट, 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, और 1.2 लीटर सीएनजी किट हैं. इनके प्राइस की बात करें तो सीएनजी में सिग्मा वेरिएंट की कीमत 8.42 लाख रुपये, डेल्टा वेरिएंट की कीमत 9.28 लाख रुपये है, पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में सीएनजी वेरिएंट 95,000 रुपये अधिक महंगे हैं.

छह एयरबैग से लैस होंगे सभी वेरिएंट?

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सीएनजी वेरिएंट को छह एयरबैग के साथ पेश करने की योजना बना रही है. मौजूदा समय में सिग्मा और डेल्टा दोनों वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर दो एयरबैग मिलते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्टैंडर्ड तौर पर फ्रोंक्स के सभी माडलों को छह एयरबैग से लैस कर सकती है, जो सेफ्टी फीचर के लिये बेहतर कदम होगा.

फ्रोंक्स सेफ्टी फीचर्स

फ्रोंक्स के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, सिग्मा वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर डिफॉगर देखने को मिलता है. साथ ही  इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री एंड गो, फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, डुअल-टोन इंटीरियर, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, पावर विंडो, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, व्हील कवर के साथ स्टील व्हील और हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप भी शामिल हैं.

वहीं डेल्टा वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस असिस्टेंट फीचर्स, ओवर-द-एयर अपडेट, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड कंट्रोल, एक रियर पार्सल ट्रे, विंग मिरर पर टर्न इंडिकेटर्स और ग्रिल पर क्रोम गार्निश देखने को मिलता है.

बाजार में है फ्रोंक्स की डिमांड 

भारतीय कार बाजार में लॉन्च होने के दो महीने के भीतर मारुति सुजुकी ने फ्रोंक्स की 17,854 यूनिट्स बेची हैं, जिसमें मई में 9,863 यूनिट्स और जून में 7,991 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

यह भी पढ़ें :- जल्द आने वाली है सिट्रोएन C3X? हुंडई वरना और होंडा सिटी से होगा मुकाबला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget