एक्सप्लोरर

Maruti Escudo vs Grand Vitara: मारुति की इन दमदार SUVs में कौन देगी क्रेटा को टक्कर?

मारुति सुजुकी भारत में जल्द ही अपनी नई SUV एस्कुडो लॉन्च करने वाली है. अब देखना यह कि ये SUV ग्रैंड विटारा और हुंडई क्रेटा जैसी पॉपुलर गाड़ियों के मुकाबले कैसी साबित होगी.

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट (4 मीटर से ज्यादा लंबी SUV) में अब मुकाबला और भी तेज हो गया है. Maruti Suzuki पहले से ही अपनी Grand Vitara को Nexa शोरूम के जरिए बेच रही है और अब कंपनी एक नई SUV Escudo लेकर आ रही है, जिसे Arena डीलरशिप पर बेचा जाएगा. जहां Grand Vitara को एक प्रीमियम SUV के रूप में पेश किया गया है, वहीं Escudo को थोड़ा सस्ता और ज्यादा प्रैक्टिकल विकल्प माना जा रहा है. अब सवाल ये उठता है कि इन दोनों में से कौन-सी SUV आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित होगी? आइए विस्तार से जानते हैं.

कैसा है डिजाइन?

  • डिजाइन और स्टाइलिंग की बात करें तो जहां ग्रैंड विटारा को एक प्रीमियम और स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है, वहीं एस्कुडो का लुक पूरी तरह अलग होगा. इसमें एक नया फ्रंट फेसिया, नए एलॉय व्हील्स और री-डिजाइन किया गया रियर सेक्शन शामिल होगा, जिससे इसे एक अलग पहचान दी जाएगी. एस्कुडो ग्रैंड विटारा से लंबी हो सकती है, जिससे इसमें ज्यादा केबिन स्पेस मिलने की संभावना है. हालांकि, इसके डिजाइन को थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी और कम प्रीमियम रखा जाएगा ताकि Arena और Nexa चैनल्स के बीच का अंतर साफ बना रहे.

इंटीरियर और स्पेस

  • इंटीरियर और स्पेस के लिहाज से, एस्कुडो का डैशबोर्ड लेआउट और टचस्क्रीन सेटअप काफी हद तक ग्रैंड विटारा जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे. इसमें ग्रैंड विटारा की तुलना में ज्यादा केबिन स्पेस मिल सकता है. हालांकि, फीचर्स के मामले में इसमें कुछ प्रीमियम सुविधाएं जैसे वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा या पैनोरमिक सनरूफ नहीं मिलेंगी. 

इंजन और परफॉर्मेंस

  • इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों SUVs में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो मैनुअल, ऑटोमैटिक और CNG वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा. जहाँ ग्रैंड विटारा में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की सुविधा मिलती है, वहीं एस्कुडो में सिर्फ स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है. इसका मतलब है कि एस्कुडो फुल इलेक्ट्रिक ड्राइविंग मोड ऑफर नहीं करेगी, लेकिन माइलेज अच्छा देगी और इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम रहेगी. कुल मिलाकर, यह SUV माइलेज और विश्वसनीय इंजन पर ज्यादा केंद्रित होगी, ना कि स्पोर्टी परफॉर्मेंस पर.

  • कीमत और उपलब्धता के हिसाब से एस्कुडो को मारुति के Arena डीलरशिप चैनल के जरिए बेचा जाएगा, जो भारत के हर कोने में मौजूद हैं और बजट-फ्रेंडली ग्राहकों को टारगेट करते हैं. इसकी कीमत ग्रैंड विटारा से कम रखी जाएगी, जिससे यह एक ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन सकती है. एस्कुडो की संभावित शुरुआती कीमत 9 से 10 रुपये लाख के बीच हो सकती है. इसकी लॉन्च की आधिकारिक घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: बस थोड़ा सा इंतजार! 10 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होने वाली हैं ये कारें, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
E20 फ्यूल पर छिड़ा बवाल, प्रस्ताव की बात पर भारत का इनकार तो भूटान से आया ये जवाब
E20 फ्यूल पर छिड़ा बवाल, प्रस्ताव की बात पर भारत का इनकार तो भूटान से आया ये जवाब

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget