एक्सप्लोरर

इस सस्ती 7-सीटर के पीछे टूटकर पड़ रहे हैं ग्राहक! इतने समय में बेची 1 लाख से ज्यादा यूनिट

Maruti Suzuki Ertiga: हाल ही में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से आकंडे जारी किए गए हैं, जिसमें जनवरी से अगस्त के बीच हुई अर्टिगा की बिक्री का रिकॉर्ड शामिल है. 

Maruti Suzuki Ertiga 7-Seater Car: इंडियन मार्केट में किफायती बजट और ज्यादा माइलेज वाली कारों की डिमांड हमेशा रहती है. मारुति सुजुकी की कारें हमेशा बिक्री के मामले में टॉप पर रहती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मारुति सुजुकी की कारों को माइलेज, सर्विस नेटवर्क, मेंटेनेंस की वजह से अच्छा रिस्पांस मिलता है. इसी कड़ी में मारुति की 7 सीटर फैमिली कार अर्टिगा बिक्री के मामले में सुपरहिट मानी जाती है. पिछले कुछ महीनों में फैमिली की पसंद बनकर उभरी इस कार की जमकर बिक्री हो रही है. 

हाल ही में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से आकंडे जारी किए गए हैं, जिसमें जनवरी से अगस्त के बीच हुई कारों की बिक्री का रिकॉर्ड शामिल है. 

जनवरी से अगस्त में हुई इतनी बिक्री

इस साल जनवरी से लेकर अगस्त तक 1 लाख 22 हजार 659 यूनिट्स बिकी हैं. अगस्त 2024 में अर्टिगा की 18 हजार 580 यूनिट्स तो वहीं पिछले साल इसी महीने 12 हजार 315 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह इस बिक्री से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Maruti Suzuki Ertiga की मांग लगातार बढ़ रही है. 

मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत की बात की जाए तो इस एमपीवी की कीमत 8 लाख 69 हजार रुपये से 13.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. 

मारुति सुजुकी अर्टिगा का माइलेज और फीचर्स

मारुति सुजुकी अर्टिगा का पेट्रोल वेरिएंट लगभग 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. अर्टिगा का सीएनजी वेरिएंट लगभग 26.11 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. कार के इंजन की बात की जाए तो इसका इंजन 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है. 

मारुति सुजुकी अर्टिगा के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मार्केट में ये कार एक बेहतरीन एमपीवी मानी जाती है. इस 7 सीटर कार में 1462 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 101.64 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ 136.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसे मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिल जाता है. कंपनी के अनुसार ये कार 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज भी प्रदान करती है.

यह भी पढ़ें:-

इस स्कूटर का नहीं उतर रहा खुमार! एक ही महीने में बिक गई लाखों यूनिट, लिस्ट में ये भी नाम शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
सिर्फ 2500 रुपये की EMI पर मिल जाएगी Hero Splendor Plus, जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब
सिर्फ 2500 रुपये की EMI पर मिल जाएगी Hero Splendor Plus, जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब
Venue, Nexon और XUV 3XO को सीधी चुनौती, नई Brezza में Maruti ने क्या बदला?
Venue, Nexon और XUV 3XO को सीधी चुनौती, नई Brezza में Maruti ने क्या बदला?
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम
ईवी कारों की बिक्री में किस देश की बोलती है तूती? ये धुरंधर हैं सबसे पीछे, चौंका देंगे ये नाम

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget