एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Celerio का BS6 वर्जन हुआ लॉन्च, कीमत 4.41 लाख रुपये से शुरू

देश में 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 गाड़ियां ही बिकेंगी, लेकिन मारुति सुजुकी अपनी कारों को लगातार BS6 इंजन में अपग्रेड करती जा रही है. कंपनी ने अब सेलेरियो को BS6 इंजन में अपग्रेड कर दिया है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki  ने अपनी हैचबैक कार सेलेरियो (Celerio) का BS6 कंप्लायंट वर्जन लॉन्च कर दिया है. सेलेरियो के BS4 वेरियंट के मुकाबले इसका BS6 वर्जन करीब 15 हजार से 24 हजार रुपये महंगा भी हुआ है. आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

बात कीमत की करें तो मारुति सुजुकी सेलेरियो BS6 पेट्रोल मॉडल की कीमत 4.41 लाख रुपये से 5.67 लाख रुपये के बीच है. देश में 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 गाड़ियां ही बिकेंगी, ऐसे में मारुति सुजुकी ने अपनी पूरी लगभग अपनी पूरी रेंज को BS6 में अपग्रेड कर लिया है. लेकिन अभी तक सेलेरियो X, ऑल्टो K10 और इग्निस को BS6 में अपग्रेड नहीं किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इनके भी अपग्रेड वर्जन पेश होंगे.

इंजन की बात करें तो BS6 मारुति सेलेरियो में 998cc का इंजन लगा  है. लेकिन पुराने इंजन की तुलना में इसमें  पावर और टॉर्क पहले जैसा ही है. यह इंजन 68bhp का पावर और 90Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है.

सेफ्टी के लिए कार में ड्राइवर-साइड एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD,  स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर स्टैण्डर्ड हैं.

मारुति सुजुकी सेलेरियो का सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई 10 और टाटा टियागो जैसी कारों से है. सेलेरियो में स्पेस काफी अच्छा मिलता है. सामान रखने के लिए भी इसमें काफी बूट स्पेस मिल जाता है.

इसकी परफॉरमेंस भी निराश नहीं करती, लेकिन इसका डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता और यहां पर कंपनी को सुधार करने की जरूरत है. बिक्री के मामले में भी यह कार ठीक प्रदर्शन करती है. देखना होगा BS6 इंजन में आने के बाद इसकी बिक्री में कितना इजाफा होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Explained: क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget